जैसा बोओगे वैसा काटोगे — As You Sow, So Shall You Reap

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: जैसा बोओगे वैसा काटोगे — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

जैसा बोओगे वैसा काटोगे — As You Sow, So Shall You Reap

तीन चोर थे। एक रात उन्होंने एक मालदार आदमी के यहाँ चोरी की। चोरों के हाथ खूब माल लगा। उन्होंने सारा धन एक थैले में भरा और उसे लेकर जंगल की ओर भाग निकले।

जंगल में पहुँचने पर उन्हें जोर की भूख लगी। वहाँ खाने को तो कुछ था नहीं, इसलिए उनमें से एक चोर पास के एक गाँव से खाने का कुछ सामान लाने गया। बाकी के दोनों चोर चोरी के माल की रखवाली के लिए जंगल में ही रहे।

जो चोर खाने का सामान लाने गया था, उसकी नीयत खराब थी। पहले उसने होटल में खुद छककर भोजन किया। फिर उसने अपने साथियों के लिए खाने का समान खरीदा और उसमें तेज जहर मिला दिया। उसने सोचा कि जहरीला खाना खाकर उसके दोनों साथी मर जाएँगे तो सारा धन उसी का हो जाएगा।

इधर जंगल में दोनो चोरों ने खाने का समान लाने गए अपने साथी चोर की हत्या कर डालने की योजना बना ली थी। वे उसे अपने रास्ते से हटाकर सारा धन आपस में बाँट लेना चाहते थे।

तीनों चोरों ने अपनी-अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य किया। पहला चोर ज्योंही जहरीला भोजन लेकर जंगल में पहुँचा कि उसके साथी दोनों चोर उसपर टूट पड़े। उन्होंने उसका काम तमाम कर दिया। फिर वे निश्चिंत होकर भोजन करने बैठे। मगर जहरीला भोजन खाते ही वे दोनों भी तड़प-तड़प कर मर गए।

इस प्रकार इन बुरे लोगों का अंत भी बुरा ही हुआ।

शिक्षा — बुराई का अंत बुरा ही होता है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1तीन चोर थे।There were three thieves.
2एक रात उन्होंने एक मालदार आदमी के यहाँ चोरी की।One night they committed a robbery at a wealthy man's house.
3चोरों के हाथ खूब माल लगा।The thieves got a lot of loot.
4उन्होंने सारा धन एक थैले में भरा और उसे लेकर जंगल की ओर भाग निकले।They stuffed all the wealth into a bag and fled towards the forest.
5जंगल में पहुँचने पर उन्हें जोर की भूख लगी।Upon reaching the forest, they felt very hungry.
6वहाँ खाने को तो कुछ था नहीं, इसलिए उनमें से एक चोर पास के एक गाँव से खाने का कुछ सामान लाने गया।There was nothing to eat there, so one of the thieves went to a nearby village to bring some food.
7बाकी के दोनों चोर चोरी के माल की रखवाली के लिए जंगल में ही रहे।The other two thieves stayed in the forest to guard the stolen goods.
8जो चोर खाने का सामान लाने गया था, उसकी नीयत खराब थी।The thief who went to bring food had bad intentions.
9पहले उसने होटल में खुद छककर भोजन किया।First, he ate his fill at a restaurant.
10फिर उसने अपने साथियों के लिए खाने का समान खरीदा और उसमें तेज जहर मिला दिया।Then he bought food for his companions and mixed strong poison into it.
11उसने सोचा कि जहरीला खाना खाकर उसके दोनों साथी मर जाएँगे तो सारा धन उसी का हो जाएगा।He thought that if both his companions died after eating the poisoned food, all the wealth would be his.
12इधर जंगल में दोनो चोरों ने खाने का समान लाने गए अपने साथी चोर की हत्या कर डालने की योजना बना ली थी।Meanwhile, in the forest, the two thieves had made a plan to murder their companion who had gone to bring food.
13वे उसे अपने रास्ते से हटाकर सारा धन आपस में बाँट लेना चाहते थे।They wanted to get him out of the way and divide all the wealth between themselves.
14तीनों चोरों ने अपनी-अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य किया।All three thieves acted according to their respective plans.
15पहला चोर ज्योंही जहरीला भोजन लेकर जंगल में पहुँचा कि उसके साथी दोनों चोर उसपर टूट पड़े।As soon as the first thief arrived in the forest with the poisoned food, the other two thieves pounced on him.
16उन्होंने उसका काम तमाम कर दिया।They finished him off.
17फिर वे निश्चिंत होकर भोजन करने बैठे।Then they sat down to eat without any worry.
18मगर जहरीला भोजन खाते ही वे दोनों भी तड़प-तड़प कर मर गए।But as soon as they ate the poisoned food, they both also died writhing in agony.
19इस प्रकार इन बुरे लोगों का अंत भी बुरा ही हुआ।In this way, the end of these evil people was also evil.
20शिक्षा — बुराई का अंत बुरा ही होता है।Moral — Evil deeds always lead to a bad end.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
चोरchornoun (m.)thief
रातraatnoun (f.)night
मालदारmaaldaaradjectivewealthy, rich
चोरीchoreenoun (f.)theft, robbery
मालmaalnoun (m.)goods, loot, wealth
धनdhannoun (m.)wealth, money
थैलाthailaanoun (m.)bag, sack
जंगलjangalnoun (m.)forest, jungle
भूखbhookhnoun (f.)hunger
गाँवgaanvnoun (m.)village
सामानsaamaannoun (m.)goods, supplies, things
रखवालीrakhwaaleenoun (f.)guarding, watching over
नीयतneeyatnoun (f.)intention
भोजनbhojannoun (m.)food, meal
साथीsaatheenoun (m.)companion, partner
जहरzaharnoun (m.)poison
जहरीलाzahreelaaadjectivepoisonous
हत्याhatyaanoun (f.)murder, killing
योजनाyojanaanoun (f.)plan, scheme
रास्ताraastaanoun (m.)path, way
बाँटनाbaantnaaverbto divide, to distribute
कार्यkaaryanoun (m.)work, action, deed
निश्चिंतnishchintadjectivecarefree, without worry
तड़पनाtadapnaaverbto writhe in pain, to suffer
बुराईburaaeenoun (f.)evil, wickedness

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved