चार मूर्ख — The Four Fools

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: चार मूर्ख — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

चार मूर्ख — The Four Fools

A black bird perched on a tall tree in a lush forest, dropping golden seeds from its beak

एक जंगल मे एक ऊँचे पेड़ पर एक काली चिडि़या रहती थी। जब वह गाती तो उसकी चोंच से सोने के दाने झड़ते थे। संयोग से एक दिन एक बहेलिए की नजर उस पर पड़ गयी। चिडि़या के मुँह से सोने के दाने झरते देख वह फूला नही समाया। उसने मन ही मन कहा, "वाह! कितनी अच्छी तकदीर है मेरी! मैं इस चिडि़या को पकड़ कर अपने घर ले जाऊँगा। यह मुझे रोज सोने के दाने देगी। मैं धनवान हो जाऊँगा।"

फिर बहेलिए ने चिडि़या को पकड़ने के लिए जमीन पर अपना जाल फैलाकर उस पर चावल के कुछ दाने बिखेर दिए। काली चिडि़या दाने चुगने नीचे उतरी और जाल मे फँस गई। बहेलिए ने चिडि़या को पकड़ लिया और उसे अपने घर ले गया। उस दिन से बहेलिए को रोज सोने के दाने मिलने लगे। देखते देखते वह अमीर आदमी बन गया। उसने सोचा कि उसे कुछ प्रसिद्धि और सम्मान मिलना चाहिए। इसलिए उसने चिडि़या के लिए सोने का पिंजड़ा बनवाया।

फिर उसने वह चिडि़या राजा को भेंट कर दी। उपहार देते हुए राजा से कहा, "महाराज! यह चिडि़या आपके महल मे मधुर गीत गाएगी। आपको सोने के कुछ दाने भी देगी।" यह उपहार पाकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ। उसने बहेलिए को अपने दरबार मे ऊँचा ओहदा दिया। जल्द ही राजा के पास ढेर सारे सोने के दाने जमा हो गए। राजा ने वह सोने की चिडि़या रानी को भेंट कर दी।

रानी ने पिंजड़े का दरवाजा खोलकर चिडि़या को आजाद कर दिया और सोने का पिंजड़ा शाही सुनार को देकर कहा, "इस सोने के पिंजड़े से मेरे लिए सुंदर सुंदर गहने गढ़ दो।"

चिडि़या उड़ती हुई वापस जंगल मे चली गई। अब रोज सबेरे वह चार मूर्खों का गाना गाने लगी:

पहली मूर्ख मैं थी, जो बहेलिए के जाल में फंसी।
दूसरा मूर्ख बहेलिया था, जिसने मुझे राजा को भेंट कर दिया।
तीसरा मूर्ख राजा था, जिसने मुझे रानी को दे दिया।
चौथी मूर्ख रानी थी, जिसने मुझे आजाद कर दिया।

शिक्षा — A truly valuable thing should not be given away thoughtlessly. Wisdom means knowing the true worth of what you possess.


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक जंगल मे एक ऊँचे पेड़ पर एक काली चिडि़या रहती थी।In a forest, a black bird lived on a tall tree.
2जब वह गाती तो उसकी चोंच से सोने के दाने झड़ते थे।When she sang, golden seeds would fall from her beak.
3संयोग से एक दिन एक बहेलिए की नजर उस पर पड़ गयी।By chance, one day a bird catcher's eye fell upon her.
4चिडि़या के मुँह से सोने के दाने झरते देख वह फूला नही समाया।Seeing golden seeds dropping from the bird's beak, he could not contain his excitement.
5उसने मन ही मन कहा, "वाह! कितनी अच्छी तकदीर है मेरी!"He said to himself, "Wow! How lucky I am!"
6मैं इस चिडि़या को पकड़ कर अपने घर ले जाऊँगा।I will catch this bird and take it home.
7यह मुझे रोज सोने के दाने देगी।It will give me golden seeds every day.
8मैं धनवान हो जाऊँगा।I will become wealthy.
9बहेलिए ने जमीन पर अपना जाल फैलाकर उस पर चावल के कुछ दाने बिखेर दिए।The bird catcher spread his net on the ground and scattered some rice grains on it.
10काली चिडि़या दाने चुगने नीचे उतरी और जाल मे फँस गई।The black bird came down to peck the grains and got trapped in the net.
11बहेलिए ने चिडि़या को पकड़ लिया और उसे अपने घर ले गया।The bird catcher caught the bird and took it home.
12उस दिन से बहेलिए को रोज सोने के दाने मिलने लगे।From that day, the bird catcher began receiving golden seeds every day.
13देखते देखते वह अमीर आदमी बन गया।In no time at all, he became a wealthy man.
14उसने सोचा कि उसे कुछ प्रसिद्धि और सम्मान मिलना चाहिए।He thought that he should receive some fame and respect.
15इसलिए उसने चिडि़या के लिए सोने का पिंजड़ा बनवाया।So he had a golden cage made for the bird.
16फिर उसने वह चिडि़या राजा को भेंट कर दी।Then he presented the bird as a gift to the king.
17यह चिडि़या आपके महल मे मधुर गीत गाएगी।This bird will sing sweet songs in your palace.
18आपको सोने के कुछ दाने भी देगी।It will also give you some golden seeds.
19यह उपहार पाकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ।Receiving this gift, the king was very pleased.
20उसने बहेलिए को अपने दरबार मे ऊँचा ओहदा दिया।He gave the bird catcher a high position in his royal court.
21जल्द ही राजा के पास ढेर सारे सोने के दाने जमा हो गए।Soon, a large number of golden seeds accumulated with the king.
22राजा ने वह सोने की चिडि़या रानी को भेंट कर दी।The king presented the golden bird as a gift to the queen.
23रानी ने पिंजड़े का दरवाजा खोलकर चिडि़या को आजाद कर दिया।The queen opened the cage door and freed the bird.
24इस सोने के पिंजड़े से मेरे लिए सुंदर सुंदर गहने गढ़ दो।Make beautiful jewellery for me from this golden cage.
25चिडि़या उड़ती हुई वापस जंगल मे चली गई।The bird flew back to the forest.
26अब रोज सबेरे वह चार मूर्खों का गाना गाने लगी।Now every morning she began singing a song about the four fools.
27पहली मूर्ख मैं थी, जो बहेलिए के जाल में फंसी।The first fool was I, who got trapped in the bird catcher's net.
28दूसरा मूर्ख बहेलिया था, जिसने मुझे राजा को भेंट कर दिया।The second fool was the bird catcher, who presented me to the king.
29तीसरा मूर्ख राजा था, जिसने मुझे रानी को दे दिया।The third fool was the king, who gave me away to the queen.
30चौथी मूर्ख रानी थी, जिसने मुझे आजाद कर दिया।The fourth fool was the queen, who set me free.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
जंगलjangalnounforest, jungle
ऊँचाoonchaadjectivetall, high
पेड़pednountree
चिड़ियाchidiyanounbird
चोंचchonchnounbeak
सोनाsonanoungold
दानाdaananoungrain, seed
झड़नाjhadnaverbto fall, to drop
संयोगsanyognouncoincidence, chance
बहेलियाbaheliyanounbird catcher, fowler
नजरnazarnoungaze, sight, eye
तकदीरtaqdeernounfate, luck, fortune
धनवानdhanvaanadjectivewealthy, rich
जालjaalnounnet, trap
चावलchaawalnounrice
चुगनाchugnaverbto peck grains from the ground
फँसनाphansnaverbto get trapped, to be caught
अमीरameeradjectivewealthy, rich
प्रसिद्धिprasiddhinounfame, renown
सम्मानsammaannounrespect, honour
पिंजड़ाpinjdanouncage
भेंटbhentnoun / verbgift; to present as a gift
दरबारdarbaarnounroyal court
ओहदाohdanounposition, rank, post
प्रसन्नprasannadjectivepleased, happy
आजादaazaadadjectivefree, liberated
सुनारsunaarnoungoldsmith
गहनाgehnanounjewellery, ornament
मूर्खmoorakhnoun / adjectivefool; foolish
उपहारuphaarnoungift, present

Related Lessons

Continue your language learning journey with these related stories:

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved