ग्रामीण चूहा और शहरी चूहा — The Country Mouse and the Town Mouse

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: ग्रामीण चूहा और शहरी चूहा — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

ग्रामीण चूहा और शहरी चूहा — The Country Mouse and the Town Mouse

एक ग्रामीण चूहा था। वह खेत में रहता था। एक शहरी चूहा उसका मित्र था। वह शहर में रहता था। एक दिन ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे को खाने पर निमंत्रित किया। उसने अपने शहरी मेहमान को मीठे-मीठे बेर, मूंगफली के दाने तथा कंदमूल खाने को दिए। पर शहरी चूहे को गाँव का सादा भोजन पसंद नहीं आया। उसने ग्रामीण चूहे से कहा, "भाई! सच्ची बात कहूँ तो तुम्हारा यह देशी खाना मुझे पसंद नहीं आया। यह तो बड़ा घटिया किस्म का खाना है। इसमें कोई स्वाद भी नहीं है। तुम मेरे घर चलो, तो तुम्हें पता चलेगा कि बढ़िया खाना कैसा होता है!"

ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे का आमंत्रण स्वीकार कर लिया। एक दिन वह शहर गया। उसके शहरी मित्र ने उसे अंजीर, खजूर, शहद, बिस्कुट, पावरोटी, मुरब्बा आदि खाने को दिया। भोजन बड़ा स्वादिष्ट था।

लेकिन शहर में वे दोनों चैन से भोजन नहीं कर पाए। वहाँ बार-बार एक बिल्ली आ जाती और चूहों को अपनी जान बचाने के लिये भागना पड़ता था। शहरी चूहे का बिल भी बहुत छोटा और सँकरा था।

"कितना दुखी जीवन है तुम्हारा, भाई?" ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे से कहा, "मैं तो घर लौट जाता हूँ। वहाँ मैं कम से कम शांतिपूर्वक खाना तो खा सकता हूँ।" खेत में अपने स्थान पर वापस लौटने पर ग्रामीण चूहे को बड़ी प्रसन्नता हुई।

शिक्षा — शांति और निर्भयता में ही सच्चा सुख है। (True happiness lies in peace and freedom from fear.)


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक ग्रामीण चूहा था।There was a country mouse.
2वह खेत में रहता था।He lived in the field.
3एक शहरी चूहा उसका मित्र था।A city mouse was his friend.
4वह शहर में रहता था।He lived in the city.
5एक दिन ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे को खाने पर निमंत्रित किया।One day, the country mouse invited the city mouse for a meal.
6उसने अपने शहरी मेहमान को मीठे-मीठे बेर, मूंगफली के दाने तथा कंदमूल खाने को दिए।He offered his city guest sweet berries, peanuts, and roots to eat.
7पर शहरी चूहे को गाँव का सादा भोजन पसंद नहीं आया।But the city mouse did not like the simple village food.
8उसने ग्रामीण चूहे से कहा, "भाई! सच्ची बात कहूँ तो तुम्हारा यह देशी खाना मुझे पसंद नहीं आया।"He said to the country mouse, "Brother! To tell you the truth, I did not like this rustic food of yours."
9"यह तो बड़ा घटिया किस्म का खाना है।""This is a very inferior kind of food."
10"इसमें कोई स्वाद भी नहीं है।""There is no taste in it either."
11"तुम मेरे घर चलो, तो तुम्हें पता चलेगा कि बढ़िया खाना कैसा होता है!""Come to my house, and you will find out what good food is like!"
12ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे का आमंत्रण स्वीकार कर लिया।The country mouse accepted the city mouse's invitation.
13एक दिन वह शहर गया।One day, he went to the city.
14उसके शहरी मित्र ने उसे अंजीर, खजूर, शहद, बिस्कुट, पावरोटी, मुरब्बा आदि खाने को दिया।His city friend gave him figs, dates, honey, biscuits, bread, jam, and so on to eat.
15भोजन बड़ा स्वादिष्ट था।The food was very delicious.
16लेकिन शहर में वे दोनों चैन से भोजन नहीं कर पाए।But in the city, the two of them could not eat in peace.
17वहाँ बार-बार एक बिल्ली आ जाती और चूहों को अपनी जान बचाने के लिये भागना पड़ता था।A cat kept coming there again and again, and the mice had to run to save their lives.
18शहरी चूहे का बिल भी बहुत छोटा और सँकरा था।The city mouse's hole was also very small and narrow.
19"कितना दुखी जीवन है तुम्हारा, भाई?""How miserable your life is, brother!"
20ग्रामीण चूहे ने शहरी चूहे से कहा, "मैं तो घर लौट जाता हूँ।"The country mouse said to the city mouse, "I am going back home."
21"वहाँ मैं कम से कम शांतिपूर्वक खाना तो खा सकता हूँ।""There, at least I can eat my food peacefully."
22खेत में अपने स्थान पर वापस लौटने पर ग्रामीण चूहे को बड़ी प्रसन्नता हुई।The country mouse felt great happiness on returning to his own place in the field.
23शिक्षा — शांति और निर्भयता में ही सच्चा सुख है।Moral — True happiness lies only in peace and fearlessness.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
ग्रामीणgrāmīṇadjectiverural, country (as in countryside)
चूहाcūhānoun (m)mouse
खेतkhetnoun (m)field, farm
शहरीśahrīadjectiveurban, city-dwelling
मित्रmitranoun (m)friend
निमंत्रित करनाnimantrit karnāverbto invite
मेहमानmehmānnoun (m)guest
बेरbernoun (m)berry, jujube fruit
मूंगफलीmūṅgphalīnoun (f)peanut, groundnut
कंदमूलkandamūlnoun (m)edible roots and tubers
सादाsādāadjectivesimple, plain
भोजनbhojannoun (m)food, meal
देशीdeśīadjectivenative, rustic, local
घटियाghaṭiyāadjectiveinferior, low-quality
स्वादsvādnoun (m)taste, flavour
बढ़ियाbaṛhiyāadjectiveexcellent, fine
आमंत्रणāmantraṇnoun (m)invitation
स्वीकार करनाsvīkār karnāverbto accept
अंजीरañjīrnoun (m)fig
खजूरkhajūrnoun (m)date (fruit)
शहदśahadnoun (m)honey
पावरोटीpāvrotīnoun (f)loaf of bread
मुरब्बाmurabbānoun (m)jam, fruit preserve
स्वादिष्टsvādiṣṭadjectivedelicious, tasty
चैनcainnoun (m)peace, ease, comfort
बिल्लीbillīnoun (f)cat
बिलbilnoun (m)hole, burrow
सँकराsaṅkarāadjectivenarrow
शांतिपूर्वकśāntipūrvakadverbpeacefully
प्रसन्नताprasannatānoun (f)joy, happiness
निर्भयताnirbhayatānoun (f)fearlessness
सुखsukhnoun (m)happiness, contentment

Related Lessons

Continue your language learning journey with these related stories:

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved