पिपहरीवाला और गाँव के लोग — The Piper and the Villagers

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: पिपहरीवाला और गाँव के लोग — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

पिपहरीवाला और गाँव के लोग — The Piper and the Villagers

एक गाँव में हजारों चूहे थे। गाँव में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहाँ चूहे न हों। ये चूहे ढेरों अनाज खा जाते थे। घर का सामान, कपड़े, कागज-पत्र — सब कुछ वे कुतर डालते थे। चूहों के कारण गाँव के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था। वे किसी तरह चूहों से छुटकारा पाना चाहते थे।

एक दिन पिपहरीवाला उस गाँव में आया। उसने देखा कि गाँव के लोग चूहों से त्रस्त हैं। अतः उसने गाँव के लोगों से कहा, "मैं गाँव के सारे चूहों को खत्म कर दूँगा। पर इसके लिए तुम लोगों को मुझे पाँच हजार रुपए देने होंगे।" गाँववालों ने पिपहरीवाले को पाँच हजार रुपए देना मंजूर कर लिया।

पिपहरीवाला मधुर स्वर में अपनी पिपहरी बजाने लगा। पिपहरी की आवाज सुनकर सभी चूहे घरों, दुकानों, गोदामों तथा खेतों-खलिहानों से निकलकर दौड़ते हुए रास्ते पर आ गए। वे पिपहरी की आवाज सुनकर नाचने लगे। पिपहरी बजाने वाला नदी की ओर चल पड़ा। चूहे भी नाचते-नाचते उसके पीछे-पीछे चल पड़े। वह नदी के पानी में उतर गया। उसके पीछे चूहे भी पानी में कूद गए। इस तरह सारे चूहे पानी में कूदकर मर गए।

इसके बाद पिपहरीवाला गाँव में लौटा। उसने गाँववालों से अपने पाँच हजार रुपए माँगे। पर गाँववालों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। पिपहरीवाले ने कहा, "तुम लोग बेईमान हो। अब मैं फिर से पिपहरी बजा रहा हूँ। इस बार तुम लोगों को पाँच हजार के बजाए दस हजार देने पड़ेंगे।"

उसने पहले से भी मधुर पिपहरी बजानी शुरू की। पिपहरी की आवाज सुनकर गाँव के सारे बच्चे रास्ते पर आ गए और मस्त होकर नाचने लगे। पिपहरीवाला पिपहरी बजाता रहा, बच्चे मस्ती में नाचते रहे। बहुत देर तक यों ही चलता रहा। गाँव के लोग न पिपहरीवाले को पिपहरी बजाने से रोक सके और न ही बच्चों को नाचने से।

गाँव के लोगों को लगा कि चूहों की तरह उनके बच्चों के भी नाचते-नाचते प्राण न निकल जाएँ। उन्हें अब पिपहरीवाले को पैसे न देने का बड़ा पछतावा हुआ। आखिरकार गाँववालों ने पिपहरीवाले से विनती की, "ये रहे तुम्हारे दस हजार रुपए। अपने पैसे लो और पिपहरी बजाना बंद करो।"

पिपहरीवाले ने पिपहरी बजाना बंद कर दिया। पैसे अपनी जेब में डालकर वह गाँव से चल पड़ा। पिपहरी की आवाज बंद होते ही बच्चों ने नाचना बंद कर दिया। वे अपने-अपने घर लौट गए। गाँव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शिक्षा — बेईमानी की सजा हमेशा बहुत भारी होती है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक गाँव में हजारों चूहे थे।There were thousands of rats in a village.
2गाँव में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहाँ चूहे न हों।There was no place in the village where rats were not present.
3ये चूहे ढेरों अनाज खा जाते थे।These rats used to eat heaps of grain.
4घर का सामान, कपड़े, कागज-पत्र — सब कुछ वे कुतर डालते थे।They would gnaw household items, clothes, papers — everything.
5चूहों के कारण गाँव के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था।Because of the rats, the villagers had to suffer great losses.
6वे किसी तरह चूहों से छुटकारा पाना चाहते थे।They wanted to get rid of the rats somehow.
7एक दिन पिपहरीवाला उस गाँव में आया।One day a piper came to that village.
8उसने देखा कि गाँव के लोग चूहों से त्रस्त हैं।He saw that the villagers were troubled by the rats.
9अतः उसने गाँव के लोगों से कहा, "मैं गाँव के सारे चूहों को खत्म कर दूँगा।"So he said to the villagers, "I will destroy all the rats in the village."
10"पर इसके लिए तुम लोगों को मुझे पाँच हजार रुपए देने होंगे।""But for this, you people will have to give me five thousand rupees."
11गाँववालों ने पिपहरीवाले को पाँच हजार रुपए देना मंजूर कर लिया।The villagers agreed to pay the piper five thousand rupees.
12पिपहरीवाला मधुर स्वर में अपनी पिपहरी बजाने लगा।The piper began to play his pipe in a sweet tone.
13पिपहरी की आवाज सुनकर सभी चूहे घरों, दुकानों, गोदामों तथा खेतों-खलिहानों से निकलकर दौड़ते हुए रास्ते पर आ गए।Hearing the sound of the pipe, all the rats came running out onto the road from houses, shops, warehouses, and fields.
14वे पिपहरी की आवाज सुनकर नाचने लगे।They began to dance on hearing the sound of the pipe.
15पिपहरी बजाने वाला नदी की ओर चल पड़ा।The pipe player walked towards the river.
16चूहे भी नाचते-नाचते उसके पीछे-पीछे चल पड़े।The rats also followed behind him, dancing.
17वह नदी के पानी में उतर गया।He stepped into the river water.
18उसके पीछे चूहे भी पानी में कूद गए।The rats too jumped into the water behind him.
19इस तरह सारे चूहे पानी में कूदकर मर गए।In this way all the rats jumped into the water and died.
20इसके बाद पिपहरीवाला गाँव में लौटा।After this, the piper returned to the village.
21उसने गाँववालों से अपने पाँच हजार रुपए माँगे।He asked the villagers for his five thousand rupees.
22पर गाँववालों ने पैसे देने से इनकार कर दिया।But the villagers refused to pay the money.
23पिपहरीवाले ने कहा, "तुम लोग बेईमान हो। अब मैं फिर से पिपहरी बजा रहा हूँ।"The piper said, "You people are dishonest. Now I am going to play the pipe again."
24"इस बार तुम लोगों को पाँच हजार के बजाए दस हजार देने पड़ेंगे।""This time, instead of five thousand, you will have to give ten thousand."
25उसने पहले से भी मधुर पिपहरी बजानी शुरू की।He began to play the pipe even more sweetly than before.
26पिपहरी की आवाज सुनकर गाँव के सारे बच्चे रास्ते पर आ गए और मस्त होकर नाचने लगे।Hearing the pipe, all the children of the village came out onto the road and began to dance joyfully.
27पिपहरीवाला पिपहरी बजाता रहा, बच्चे मस्ती में नाचते रहे।The piper kept playing, and the children kept dancing in delight.
28गाँव के लोग न पिपहरीवाले को पिपहरी बजाने से रोक सके और न ही बच्चों को नाचने से।The villagers could neither stop the piper from playing nor the children from dancing.
29गाँव के लोगों को लगा कि चूहों की तरह उनके बच्चों के भी नाचते-नाचते प्राण न निकल जाएँ।The villagers feared that, like the rats, their children too might lose their lives while dancing.
30उन्हें अब पिपहरीवाले को पैसे न देने का बड़ा पछतावा हुआ।They now greatly regretted not having paid the piper.
31आखिरकार गाँववालों ने पिपहरीवाले से विनती की।Finally the villagers pleaded with the piper.
32"ये रहे तुम्हारे दस हजार रुपए। अपने पैसे लो और पिपहरी बजाना बंद करो।""Here are your ten thousand rupees. Take your money and stop playing the pipe."
33पिपहरीवाले ने पिपहरी बजाना बंद कर दिया।The piper stopped playing the pipe.
34पैसे अपनी जेब में डालकर वह गाँव से चल पड़ा।Putting the money in his pocket, he left the village.
35पिपहरी की आवाज बंद होते ही बच्चों ने नाचना बंद कर दिया।As soon as the sound stopped, the children stopped dancing.
36वे अपने-अपने घर लौट गए।They returned to their own homes.
37गाँव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।A wave of joy spread among the villagers.
38शिक्षा — बेईमानी की सजा हमेशा बहुत भारी होती है।Moral — The punishment for dishonesty is always very heavy.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
गाँवgaanvnoun (m.)village
हजारोंhazaaronadjective/numeralthousands
चूहेchuhenoun (m. pl.)rats, mice
अनाजanaajnoun (m.)grain, foodgrain
कुतरनाkutarnaaverbto gnaw, to nibble
नुकसानnuksaannoun (m.)loss, damage
छुटकाराchhutkaaraanoun (m.)release, freedom (from)
पिपहरीवालाpiphariiwaalaanoun (m.)piper, pipe player
त्रस्तtrastadjectivetroubled, distressed
खत्म करनाkhatam karnaaverbto finish, to destroy
रुपएrupayenoun (m. pl.)rupees
मंजूर करनाmanzoor karnaaverbto agree, to accept
मधुरmadhuradjectivesweet (in sound/taste)
स्वरswarnoun (m.)tone, voice, note
बजानाbajaanaaverbto play (a musical instrument)
आवाजaawaaznoun (f.)sound, voice
दौड़नाdaudnaaverbto run
नाचनाnaachnaaverbto dance
नदीnadinoun (f.)river
कूदनाkoodnaaverbto jump
बेईमानbe-imaanadjectivedishonest
बच्चेbachchenoun (m. pl.)children
मस्तीmastinoun (f.)joy, merriment
पछतावाpachtaawaanoun (m.)regret, remorse
विनतीvintinoun (f.)plea, entreaty
जेबjebnoun (f.)pocket
लहरlaharnoun (f.)wave
शिक्षाshikshaanoun (f.)lesson, moral
सजाsazaanoun (f.)punishment
भारीbhaariadjectiveheavy, severe

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved