मूर्ख और ठग — The Fool and the Swindlers

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: मूर्ख और ठग — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

मूर्ख और ठग — The Fool and the Swindlers

Illustration of a horse and a goat on a village road — the subject of the story

एक गाँव में एक मूर्ख आदमी रहता था। गाँव के छोटे छोटे बच्चे उसका मजाक उड़ाते थे। वह लाख चतुर बनने की कोशिश करता पर कोई न कोई उसे मूर्ख बनाता रहता।

एक दिन वह अपने घोड़े और बकरी बेचने बाजार जा रहा था। वह घोड़े पर सवार था। उसने बकरी के गले में घंटी बाँध रखी थी। रस्सी का एक हिस्सा बकरी के गले में, दूसरा हिस्सा घोड़े की पूँछ से बाँध रखा था। मूर्ख को जानने वाले कुछ ठग उसका पीछा कर रहे थे। उनमें से एक ठग ने बकरी के गले से घंटी खोलकर घोड़े की पूँछ में बाँध दी। इसके बाद बकरी को लेकर रफूचक्कर हो गया। घोड़े की पूँछ पर बँधी घंटी बजती रही और मूर्ख यही समझता रहा कि बकरी उसके पीछे पीछे आ रही है।

थोड़ी देर बाद दूसरा ठग आया। उसने मूर्ख को रोककर पूछा, "भाई साहब, आपने अपने घोड़े की पूँछ में यह घंटी क्यों बाँध रखी है?" उस मूर्ख ने पीछे मुड़कर देखा तो बकरी नदारद थी। उसे बड़ा ताज्जुब हुआ।

तभी तीसरा ठग आ पहुँचा। उसने मूर्ख से कहा, "मैंने अभी देखा है कि एक आदमी तुम्हारी बकरी को लिए भागा जा रहा है। अगर तुम मुझे अपना घोड़ा दे दो, तो मैं उसका पीछा करके तुम्हारी चुराई गई बकरी वापस ला सकता हूँ!" मूर्ख तुरंत घोड़े पर से उतर पड़ा और उसने घोड़ा तीसरे ठग के हवाले कर दिया। वह मूर्ख को चिढ़ाता हुआ घोड़े को लेकर सरपट भाग गया। बेचारा मूर्ख बहुत देर तक अपने पशुओं को पाने का इंतजार करता रहा, पर जब वह राह देखते देखते थक गया और ठग लौटकर नहीं आया, तो वह खाली हाथ ही घर वापस लौट आया।

दूर कहीं घंटी बजती रही और तीनों ठग गाते रहे,
घंटी घंटी बजती रहो,
रातोदिन गाती रहो,
जीवन एक खेल है सुनहरा।

शिक्षा — मूर्ख की तकदीर कभी लंबे समय तक उसका साथ नहीं देती।
(A fool's luck never stays with him for long.)


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक गाँव में एक मूर्ख आदमी रहता था।In a village, there lived a foolish man.
2गाँव के छोटे छोटे बच्चे उसका मजाक उड़ाते थे।The little children of the village used to make fun of him.
3वह लाख चतुर बनने की कोशिश करता पर कोई न कोई उसे मूर्ख बनाता रहता।He would try his hardest to act clever, but someone or the other would keep fooling him.
4एक दिन वह अपने घोड़े और बकरी बेचने बाजार जा रहा था।One day he was going to the market to sell his horse and goat.
5वह घोड़े पर सवार था।He was mounted on the horse.
6उसने बकरी के गले में घंटी बाँध रखी थी।He had tied a bell around the goat's neck.
7रस्सी का एक हिस्सा बकरी के गले में, दूसरा हिस्सा घोड़े की पूँछ से बाँध रखा था।One end of the rope was tied around the goat's neck, and the other end to the horse's tail.
8मूर्ख को जानने वाले कुछ ठग उसका पीछा कर रहे थे।Some swindlers who knew the fool were following him.
9उनमें से एक ठग ने बकरी के गले से घंटी खोलकर घोड़े की पूँछ में बाँध दी।One of the swindlers untied the bell from the goat's neck and fastened it to the horse's tail.
10इसके बाद बकरी को लेकर रफूचक्कर हो गया।After that, he disappeared with the goat.
11घोड़े की पूँछ पर बँधी घंटी बजती रही और मूर्ख यही समझता रहा कि बकरी उसके पीछे पीछे आ रही है।The bell tied to the horse's tail kept ringing, and the fool kept believing that the goat was following behind him.
12थोड़ी देर बाद दूसरा ठग आया।A little while later, a second swindler came along.
13उसने मूर्ख को रोककर पूछा, "भाई साहब, आपने अपने घोड़े की पूँछ में यह घंटी क्यों बाँध रखी है?"He stopped the fool and asked, "Brother, why have you tied this bell to your horse's tail?"
14उस मूर्ख ने पीछे मुड़कर देखा तो बकरी नदारद थी।When the fool turned around to look, the goat was missing.
15उसे बड़ा ताज्जुब हुआ।He was greatly astonished.
16तभी तीसरा ठग आ पहुँचा।Just then, a third swindler arrived.
17उसने मूर्ख से कहा, "मैंने अभी देखा है कि एक आदमी तुम्हारी बकरी को लिए भागा जा रहा है।"He said to the fool, "I just saw a man running away with your goat."
18"अगर तुम मुझे अपना घोड़ा दे दो, तो मैं उसका पीछा करके तुम्हारी चुराई गई बकरी वापस ला सकता हूँ!""If you give me your horse, I can chase after him and bring back your stolen goat!"
19मूर्ख तुरंत घोड़े पर से उतर पड़ा और उसने घोड़ा तीसरे ठग के हवाले कर दिया।The fool immediately got down from the horse and handed it over to the third swindler.
20वह मूर्ख को चिढ़ाता हुआ घोड़े को लेकर सरपट भाग गया।Teasing the fool, he galloped away with the horse.
21बेचारा मूर्ख बहुत देर तक अपने पशुओं को पाने का इंतजार करता रहा।The poor fool waited a long time to get his animals back.
22पर जब वह राह देखते देखते थक गया और ठग लौटकर नहीं आया, तो वह खाली हाथ ही घर वापस लौट आया।But when he grew tired of watching the road and the swindler did not return, he went back home empty-handed.
23दूर कहीं घंटी बजती रही और तीनों ठग गाते रहे।Somewhere in the distance, the bell kept ringing and the three swindlers kept singing.
24घंटी घंटी बजती रहो, रातोदिन गाती रहो, जीवन एक खेल है सुनहरा।"Ring on, little bell, sing day and night — life is a golden game."
25शिक्षा — मूर्ख की तकदीर कभी लंबे समय तक उसका साथ नहीं देती।Moral — A fool's luck never stays with him for long.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
मूर्खmoorkhnoun / adjectivefool; foolish
ठगthagnounswindler, cheat, conman
गाँवgaanvnounvillage
बच्चेbachchenoun (plural)children
मजाक उड़ानाmazaak udaanaverb phraseto make fun of, to mock
चतुरchaturadjectiveclever, cunning
कोशिशkoshishnounattempt, effort
घोड़ाghodanounhorse
बकरीbakrinoungoat
बाजारbaazaarnounmarket
सवारsawaaradjective / nounmounted, rider
गलाgalanounneck, throat
घंटीghantinounbell
रस्सीrassinounrope
पूँछpoonchhnountail
पीछा करनाpeechha karnaverb phraseto follow, to chase
रफूचक्कर होनाrafoochakkar honaidiom / verbto vanish, to slip away
नदारदnadaaradadjectivemissing, absent
ताज्जुबtaajjubnounastonishment, surprise
चुरानाchuraanaverbto steal
हवाले करनाhawaale karnaverb phraseto hand over
चिढ़ानाchidhaanaverbto tease, to taunt
सरपटsarpatadverbat a gallop, swiftly
बेचाराbechaaraadjectivepoor, helpless (as in pitiable)
इंतजार करनाintezaar karnaverb phraseto wait
खाली हाथkhaali haathidiomempty-handed
तकदीरtaqdeernounfate, destiny
शिक्षाshikshanounlesson, moral, teaching

Related Lessons

Continue your language learning journey with these related stories:

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved