बलवान कौन — Who Is Stronger

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: बलवान कौन — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

बलवान कौन — Who Is Stronger

Wind

एक बार हवा और सूर्य में बहस छिड़ गई।

हवा ने सूर्य से कहा, मैं तुमसे ज्यादा बलवान हूँ।

नही, तुम मुझसे ज्यादा बलवान नही हो। सूर्य ने प्रतिवाद किया।

तभी उनकी नजर विश्व-भ्रमण पर निकले एक यात्री पर पड़ी। यात्री ने शाल ओढ़ रखी थी। हवा और सूर्य ने तय किया कि उनमें से जो भी उस यात्री की शाल उतरवाने में सफल होगा, वही बलवान कहलाएगा।

पहली बारी हवा की आई। वह यात्री के कंधे से शाल उड़ाने के लिए पूरी ताकत से बहने लगी। पर हवा जितनी ज्यादा तेजी से बहती, यात्री उतना ही कसकर शाल को शरीर से लपेटने लगता। यह संघर्ष तब तक चलता रहा जब तक कि हवा की बारी खत्म नहीं हो गई।

अब सूर्य की बारी आई। वह जरा-सा मुस्कराया। इससे यात्री को गरमी महसूस होने लगी। उसने जल्दी ही शाल की पकड़ ढीली कर दी। सूर्य की मुस्कराहट बढ़ती गई। इसके साथ गरमी भी बढती गई। फिर गरमी ने विकराल रूप धारण कर लिया। यात्री को अब शाल ओढ़ने की जरूरत नहीं रही। उसने शाल उतारकर हाथ में ले ली। इस प्रकार सूर्य हवा से ज्यादा शक्तिशाली सिद्ध हुआ।

शिक्षा — केवल धौंस जमाने से कोई ताकतवर नही माना जाता है।
(Moral — One is not considered powerful merely by intimidation.)


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक बार हवा और सूर्य में बहस छिड़ गई।Once, a debate broke out between the Wind and the Sun.
2हवा ने सूर्य से कहा, मैं तुमसे ज्यादा बलवान हूँ।The Wind said to the Sun, "I am stronger than you."
3नही, तुम मुझसे ज्यादा बलवान नही हो।"No, you are not stronger than me."
4सूर्य ने प्रतिवाद किया।The Sun retorted.
5तभी उनकी नजर विश्व-भ्रमण पर निकले एक यात्री पर पड़ी।Just then, their gaze fell on a traveler who was out on a world journey.
6यात्री ने शाल ओढ़ रखी थी।The traveler had a shawl wrapped around him.
7हवा और सूर्य ने तय किया कि उनमें से जो भी उस यात्री की शाल उतरवाने में सफल होगा, वही बलवान कहलाएगा।The Wind and the Sun decided that whichever of them succeeded in making the traveler remove his shawl would be called the stronger one.
8पहली बारी हवा की आई।It was the Wind's turn first.
9वह यात्री के कंधे से शाल उड़ाने के लिए पूरी ताकत से बहने लगी।She began to blow with full force to blow the shawl off the traveler's shoulders.
10पर हवा जितनी ज्यादा तेजी से बहती, यात्री उतना ही कसकर शाल को शरीर से लपेटने लगता।But the harder the Wind blew, the more tightly the traveler wrapped the shawl around himself.
11यह संघर्ष तब तक चलता रहा जब तक कि हवा की बारी खत्म नहीं हो गई।This struggle continued until the Wind's turn ended.
12अब सूर्य की बारी आई।Now it was the Sun's turn.
13वह जरा-सा मुस्कराया।He smiled a little.
14इससे यात्री को गरमी महसूस होने लगी।This made the traveler begin to feel warm.
15उसने जल्दी ही शाल की पकड़ ढीली कर दी।He quickly loosened his grip on the shawl.
16सूर्य की मुस्कराहट बढ़ती गई।The Sun's smile kept growing.
17इसके साथ गरमी भी बढती गई।With that, the warmth also kept increasing.
18फिर गरमी ने विकराल रूप धारण कर लिया।Then the heat took a fierce form.
19यात्री को अब शाल ओढ़ने की जरूरत नहीं रही।The traveler no longer needed to wear the shawl.
20उसने शाल उतारकर हाथ में ले ली।He took off the shawl and held it in his hand.
21इस प्रकार सूर्य हवा से ज्यादा शक्तिशाली सिद्ध हुआ।In this way, the Sun proved to be more powerful than the Wind.
22केवल धौंस जमाने से कोई ताकतवर नही माना जाता है।One is not considered powerful merely by intimidation.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
हवाhavānounwind
सूर्यsūryanounsun
बलवानbalavānadjectivestrong, powerful
बहसbahasnounargument, debate
छिड़नाchidnāverbto break out, to start
यात्रीyātrīnountraveler
शालshālnounshawl
ओढ़नाodhnāverbto drape, to wrap around oneself
बारीbārīnounturn
कंधाkandhānounshoulder
ताकतtākatnounstrength, force
बहनाbahnāverbto flow, to blow (of wind)
कसकरkaskaradverbtightly, firmly
लपेटनाlapetnāverbto wrap around
संघर्षsaṅgharṣnounstruggle, conflict
मुस्करानाmuskurānāverbto smile
गरमीgarmīnounwarmth, heat
पकड़pakadnoungrip, hold
ढीलाdhīlāadjectiveloose
विकरालvikrāladjectivefierce, terrible
धारण करनाdhāraṇ karnāverb phraseto take on, to assume
शक्तिशालीśaktishālīadjectivepowerful
सिद्ध होनाsiddh honāverb phraseto be proved
धौंसdhauṁsnounintimidation, bullying
प्रतिवादpratiwādnounobjection, protest, retort

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved