बाजीराव पेशवा और किसान — Bajirao Peshwa and the Farmer

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: बाजीराव पेशवा और किसान — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

बाजीराव पेशवा और किसान — Bajirao Peshwa and the Farmer

A Maratha commander on horseback accompanied by soldiers, arriving at a farmer's field in Malwa

बाजीराव पेशवा मराठा-सेना के प्रधान सेनापति थे। एक बार वे अनेक लड़ाइयों मे विजय हासिल करके अपनी सेना सहित राजधानी लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने मालवा में अपनी सेना का पड़ाव डाला। बहुत दूर से चलते-चलते आ रहे उनके सैनिक थककर चूर हो गए थे। वे भूख-प्यास से व्याकुल थे और उनके पास खाने के लिए पर्याप्त सामग्री भी नहीं थी।

बाजीराव ने अपने एक सरदार को बुलाकर आदेश दिया, "तुम अपने साथ सौ सैनिकों को लेकर जाओ और किसी खेत से फसल कटवाकर छावनी में ले आओ।"

सरदार सेना की एक टुकड़ी लेकर गाँव की ओर चल पड़ा। रास्ते में उसे एक किसान दिखाई दिया। सरदार ने उससे कहा, "देखो, तुम मुझे इस इलाके के सबसे बड़े खेत पर ले चलो।" किसान उन्हें एक बहुत बड़े खेत के पास ले गया। सरदार ने सैनिकों को आदेश दिया, "सारी फसल काट लो और अपने-अपने बोरों में भर लो।"

यह सुनकर किसान चकरा गया। उसने हाथ जोड़कर कहा, "महाराज, आप इस खेत की फसल न काटें। मैं आपको एक दूसरे खेत पर ले चलता हूँ। उस खेत की फसल पककर एकदम तैयार है।"

सरदार और उसके सैनिक किसान के साथ दूसरे खेत की ओर चल पड़े। यह खेत वहाँ से कुछ मीलों की दूरी पर और बहुत छोटा था। किसान ने कहा, "महाराज, आपको जितनी फसल चाहिए, इस खेत से कटवा लीजिए।"

सरदार को किसान की इस हरकत पर बहुत गुस्सा आया। उसने किसान से पूछा, "यह खेत तो बहुत छोटा है। फिर तुम हमें वहाँ से इतनी दूर क्यों ले आए?"

किसान ने नम्रतापूर्वक उत्तर दिया, "महाराज, नाराज मत होइए। वह खेत मेरा नहीं था। यह खेत मेरा है। इसीलिए मैं आपको यहाँ ले आया।"

किसान के जवाब से सरदार का गुस्सा ठंडा हो गया। वह अनाज कटवाए बिना ही पेशवा के पास पहुँचा। उसने यह बात पेशवा को बताई। पेशवा को अपनी गलती का एहसास हो गया। वे सरदार के साथ स्वयं किसान के खेत पर गए। उन्होंने किसान को उसकी फसल के बदले ढेर सारी अशरफियाँ दीं और फसल कटवाकर छावनी पर ले आए।

शिक्षा — Humility always leads to a good outcome. (नम्रता का परिणाम हमेशा अच्छा होता है।)


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1बाजीराव पेशवा मराठा-सेना के प्रधान सेनापति थे।Bajirao Peshwa was the commander-in-chief of the Maratha army.
2एक बार वे अनेक लड़ाइयों में विजय हासिल करके अपनी सेना सहित राजधानी लौट रहे थे।Once, having won victories in many battles, he was returning to the capital along with his army.
3रास्ते में उन्होंने मालवा में अपनी सेना का पड़ाव डाला।On the way, he halted his army in Malwa.
4बहुत दूर से चलते-चलते आ रहे उनके सैनिक थककर चूर हो गए थे।His soldiers, who had been marching from a great distance, were completely exhausted.
5वे भूख-प्यास से व्याकुल थे और उनके पास खाने के लिए पर्याप्त सामग्री भी नहीं थी।They were troubled by hunger and thirst, and did not have enough food to eat.
6बाजीराव ने अपने एक सरदार को बुलाकर आदेश दिया।Bajirao summoned one of his commanders and gave him an order.
7तुम अपने साथ सौ सैनिकों को लेकर जाओ और किसी खेत से फसल कटवाकर छावनी में ले आओ।"Take a hundred soldiers with you, go to some field, get the crops cut, and bring them to the camp."
8सरदार सेना की एक टुकड़ी लेकर गाँव की ओर चल पड़ा।The commander took a platoon of soldiers and set off towards the village.
9रास्ते में उसे एक किसान दिखाई दिया।On the way, he spotted a farmer.
10सरदार ने उससे कहा, "देखो, तुम मुझे इस इलाके के सबसे बड़े खेत पर ले चलो।"The commander said to him, "Look, take me to the largest field in this area."
11किसान उन्हें एक बहुत बड़े खेत के पास ले गया।The farmer took them to a very large field.
12सरदार ने सैनिकों को आदेश दिया, "सारी फसल काट लो और अपने-अपने बोरों में भर लो।"The commander ordered the soldiers, "Cut all the crops and fill your sacks."
13यह सुनकर किसान चकरा गया।Hearing this, the farmer was bewildered.
14उसने हाथ जोड़कर कहा, "महाराज, आप इस खेत की फसल न काटें।"He folded his hands and said, "Maharaj, please do not cut the crops of this field."
15मैं आपको एक दूसरे खेत पर ले चलता हूँ। उस खेत की फसल पककर एकदम तैयार है।I will take you to another field. The crops of that field are fully ripe and ready.
16सरदार और उसके सैनिक किसान के साथ दूसरे खेत की ओर चल पड़े।The commander and his soldiers set off with the farmer towards the other field.
17यह खेत वहाँ से कुछ मीलों की दूरी पर और बहुत छोटा था।This field was a few miles away from there and was very small.
18किसान ने कहा, "महाराज, आपको जितनी फसल चाहिए, इस खेत से कटवा लीजिए।"The farmer said, "Maharaj, take as much crop as you need from this field."
19सरदार को किसान की इस हरकत पर बहुत गुस्सा आया।The commander became very angry at the farmer's behavior.
20उसने किसान से पूछा, "यह खेत तो बहुत छोटा है। फिर तुम हमें वहाँ से इतनी दूर क्यों ले आए?"He asked the farmer, "This field is very small. Then why did you bring us all this way from there?"
21किसान ने नम्रतापूर्वक उत्तर दिया, "महाराज, नाराज मत होइए।"The farmer replied humbly, "Maharaj, please don't be angry."
22वह खेत मेरा नहीं था। यह खेत मेरा है। इसीलिए मैं आपको यहाँ ले आया।That field was not mine. This field is mine. That is why I brought you here.
23किसान के जवाब से सरदार का गुस्सा ठंडा हो गया।The farmer's answer cooled the commander's anger.
24वह अनाज कटवाए बिना ही पेशवा के पास पहुँचा।He went to the Peshwa without having any grain cut.
25उसने यह बात पेशवा को बताई।He told this matter to the Peshwa.
26पेशवा को अपनी गलती का एहसास हो गया।The Peshwa realized his mistake.
27वे सरदार के साथ स्वयं किसान के खेत पर गए।He himself went with the commander to the farmer's field.
28उन्होंने किसान को उसकी फसल के बदले ढेर सारी अशरफियाँ दीं और फसल कटवाकर छावनी पर ले आए।He gave the farmer a heap of gold coins in exchange for his crops, and had the crops cut and brought to the camp.
29नम्रता का परिणाम हमेशा अच्छा होता है।Humility always leads to a good outcome.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
प्रधान सेनापतिpradhān senāpatinounCommander-in-chief
विजयvijaynounVictory
राजधानीrājdhānīnounCapital city
पड़ावpaṛāvnounCamp; a halt or stopover
सैनिकsainiknounSoldier
थककर चूरthakkar chūrphraseCompletely exhausted
व्याकुलvyākuladjectiveTroubled; distressed
पर्याप्तparyāptadjectiveSufficient; enough
सरदारsardārnounCommander; chief
आदेशādeśnounOrder; command
टुकड़ीṭukṛīnounPlatoon; military unit
इलाकाilākānounArea; region
फसलfasalnounCrop; harvest
छावनीchāvanīnounMilitary camp; cantonment
चकरानाchakrānāverbTo be bewildered; to be confused
हाथ जोड़करhāth joṛkarphraseWith folded hands (a respectful gesture)
पकनाpaknāverbTo ripen; to become ready
हरकतharkatnounBehavior; action
नम्रतापूर्वकnamratāpūrvakadverbHumbly; with humility
नाराजnārājadjectiveAngry; displeased
एहसासehsāsnounRealization; a sense of awareness
अशरफियाँaśrafiyāṃnounGold coins (historical currency)
नम्रताnamratānounHumility; meekness
मालवाMālavāproper nounMalwa (historical region in central India)
पेशवाPeśvāproper nounPeshwa (title of the Maratha prime minister/commander)

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved