साहूकार का बटुआ — The Moneylender's Purse

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: साहूकार का बटुआ — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

साहूकार का बटुआ — The Moneylender's Purse

A moneylender arguing with a farmer over a lost purse in a village

एक बार एक ग्रामीण साहूकार का बटुआ खो गया। उसने घोषणा की कि जो भी उसका बटुआ लौटाएगा, उसे सौ रूपए का इनाम दिया जाएगा। बटुआ एक गरीब किसान के हाथ लगा था। उसमें एक हजार रूपए थे। किसान बहुत ईमानदार था। उसने साहूकार के पास जाकर बटुआ उसे लौटा दिया।

साहूकार ने बटुआ खोलकर पैसे गिने। उसमे पूरे एक हजार रूपये थे। अब किसान को इनाम के सौ रूपए देने मे साहूकार आगापीछा करने लगा। उसने किसान से कहा, "वाह! तू तो बड़ा होशियार निकला! इनाम की रकम तूने पहले ही निकाल ली।"

यह सुनकर किसान को बहुत गुस्सा आया। उसने साहूकार से पूछा, "सेठजी, आप कहना क्या चाहते हैं?"

साहूकार ने कहा, "मैं क्या कह रहा हूँ, तुम अच्छी तरह जानते हो। इस बटुए में ग्यारह सौ रूपए थे। पर अब इसमें केवल एक हजार रूपये ही हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि इनाम के सौ रूपए तुमने इसमें से पहले ही निकाल लिये हैं।"

किसान ने कहा, "मैंने तुम्हारे बटुए में से एक पैसा भी नहीं निकाला है। चलो, सरपंच के पास चलते हैं, वहीं फैसला हो जाएगा।"

फिर वे दोनों सरपंच के पास गए। सरपंच ने उन दोनों की बातें सुनीं। उसे यह समझते देर नहीं लगी कि साहूकार बेईमानी कर रहा है।

सरपंच ने साहूकार से कहा, "आपको पूरा यकीन है कि बटुए में ग्यारह सौ रूपए थे?"

साहूकार ने कहा, "हाँ हाँ, मुझे पूरा यकीन है।"

सरपंच ने जवाब दिया, "तो फिर यह बटुआ आपका नहीं है।"

और सरपंच ने बटुआ उस गरीब किसान को दे दिया।

शिक्षा — झूठ बोलने की भारी सजा भुगतनी पड़ती है। (The punishment for lying is severe.)


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक बार एक ग्रामीण साहूकार का बटुआ खो गया।Once, a village moneylender lost his purse.
2उसने घोषणा की कि जो भी उसका बटुआ लौटाएगा, उसे सौ रूपए का इनाम दिया जाएगा।He announced that whoever returned his purse would be given a reward of one hundred rupees.
3बटुआ एक गरीब किसान के हाथ लगा था।The purse had been found by a poor farmer.
4उसमें एक हजार रूपए थे।It contained one thousand rupees.
5किसान बहुत ईमानदार था।The farmer was very honest.
6उसने साहूकार के पास जाकर बटुआ उसे लौटा दिया।He went to the moneylender and returned the purse to him.
7साहूकार ने बटुआ खोलकर पैसे गिने।The moneylender opened the purse and counted the money.
8उसमे पूरे एक हजार रूपये थे।There were exactly one thousand rupees in it.
9अब किसान को इनाम के सौ रूपए देने मे साहूकार आगापीछा करने लगा।Now the moneylender began to hesitate about giving the farmer the hundred-rupee reward.
10उसने किसान से कहा, "वाह! तू तो बड़ा होशियार निकला! इनाम की रकम तूने पहले ही निकाल ली।"He said to the farmer, "Wow! You turned out to be quite clever! You already took out the reward amount."
11यह सुनकर किसान को बहुत गुस्सा आया।Hearing this, the farmer became very angry.
12उसने साहूकार से पूछा, "सेठजी, आप कहना क्या चाहते हैं?"He asked the moneylender, "Sir, what are you trying to say?"
13साहूकार ने कहा, "मैं क्या कह रहा हूँ, तुम अच्छी तरह जानते हो।"The moneylender said, "You know very well what I am saying."
14"इस बटुए में ग्यारह सौ रूपए थे। पर अब इसमें केवल एक हजार रूपये ही हैं।""This purse had eleven hundred rupees. But now it has only one thousand rupees."
15"इसका अर्थ यह हुआ कि इनाम के सौ रूपए तुमने इसमें से पहले ही निकाल लिये हैं।""This means you have already taken out the hundred rupees of reward from it."
16किसान ने कहा, "मैंने तुम्हारे बटुए में से एक पैसा भी नहीं निकाला है।"The farmer said, "I have not taken even a single penny from your purse."
17"चलो, सरपंच के पास चलते हैं, वहीं फैसला हो जाएगा।""Let us go to the village chief, the matter will be decided there."
18फिर वे दोनों सरपंच के पास गए।Then they both went to the village chief.
19सरपंच ने उन दोनों की बातें सुनीं।The village chief listened to both of them.
20उसे यह समझते देर नहीं लगी कि साहूकार बेईमानी कर रहा है।It did not take him long to understand that the moneylender was being dishonest.
21सरपंच ने साहूकार से कहा, "आपको पूरा यकीन है कि बटुए में ग्यारह सौ रूपए थे?"The village chief asked the moneylender, "Are you completely sure that the purse had eleven hundred rupees?"
22साहूकार ने कहा, "हाँ हाँ, मुझे पूरा यकीन है।"The moneylender said, "Yes yes, I am completely sure."
23सरपंच ने जवाब दिया, "तो फिर यह बटुआ आपका नहीं है।"The village chief replied, "Then this purse is not yours."
24और सरपंच ने बटुआ उस गरीब किसान को दे दिया।And the village chief gave the purse to the poor farmer.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
साहूकारsaahookaarnounmoneylender
बटुआbatuaanounpurse, wallet
ग्रामीणgraameenadjectiverural, village
घोषणाghoshnaanounannouncement, declaration
लौटानाlautaanaaverbto return (something)
इनामinaamnounreward, prize
गरीबgareebadjectivepoor
किसानkisaannounfarmer
ईमानदारeemaandaaradjectivehonest
पैसे गिननाpaise ginnaaverb phraseto count money
आगापीछा करनाaagaa-peechha karnaaverb phraseto hesitate, to dither
होशियारhoshiyaaradjectiveclever, smart
रकमrakamnounamount, sum of money
गुस्साgussanounanger
सेठजीsethjeenounrespectful term for a merchant/businessman
अर्थarthnounmeaning
केवलkevaladverbonly
सरपंचsarpanchnounvillage chief, head of village council
फैसलाfaislaanoundecision, verdict
बेईमानीbe-eemaaneenoundishonesty, cheating
यकीनyakeennounbelief, certainty
जवाबjawaabnounanswer, reply
शिक्षाshikshaanounmoral, lesson, education
झूठjhoothnounlie, falsehood
सजाsajaanounpunishment

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved