फलवाला और पंसारी — The Fruit Seller and the Grocer

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: फलवाला और पंसारी — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

फलवाला और पंसारी — The Fruit Seller and the Grocer

A fruit seller and a grocer arguing over weighing scales in a traditional Indian market

एक बार एक पंसारी ने एक फलवाले से उसका तराजू और बाट उधार लिए। कुछ दिनो बाद फलवाले ने पंसारी से अपने तराजू और बाट वापस माँगे। पंसारी ने कहा, "कैसा तराजू और बाँट? उन्हें तो चूहा खा गया। इसलिए मुझे खेद है कि मैं उन्हें लौटा नहीं सकता।"

बेईमान पंसारी की बात सुनकर फलवाले को बहुत गुस्सा आया, पर उसने गुस्से को दबाते हुए कहा, "कोई बात नहीं मित्र! इसमें तुम्हारा कोई दोष नहीं है। मेरी तकदीर खराब है।"

उसके बाद एक दिन फलवाले ने पंसारी से कहा, "देखो! मैं कुछ सामान लेने बाहर जा रहा हूँ। तुम चाहो तो मेरे साथ अपने बेटे को भेज सकते हो। हम लोग कल तक वापस आ जाएँगे।"

पंसारी ने बेटे को फलवाले के साथ भेज दिया। दूसरे दिन फलवाला लौटा तो वह अकेला था।

"अरे! मेरा बेटा कहाँ है?" पंसारी ने पूछा।

"क्या बताऊँ, तुम्हारे बेटे को सारस उठा ले गया," फलवाले ने जवाब दिया।

"अबे झूठे! इतने बड़े लड़के को सारस कैसे उठा ले जा सकता है?" पंसारी ने गुस्से से कहा।

फलवाले ने जवाब दिया, "उसी तरह जैसे चूहे तराजू और बाँट खा सकते हैं।"

पंसारी को अपनी भूल समझ में आई। उसने फलवाले का तराजू और बाट वापस कर दिया। वह आँसू भरी आँखों से बोला, "भाई! मैंने तुम्हारे साथ छल किया। मुझे माफ कर दो और मेरा बेटा मुझे लौटा दो।"

फलवाले ने पंसारी के बेटे को उसके पिता के पास लौटा दिया।

शिक्षा — जो दूसरों के साथ छल करता है, उसे स्वयं भी छल का सामना करना पड़ता है। बेईमानी का फल हमेशा बुरा होता है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक बार एक पंसारी ने एक फलवाले से उसका तराजू और बाट उधार लिए।Once, a grocer borrowed a set of weighing scales and weights from a fruit seller.
2कुछ दिनो बाद फलवाले ने पंसारी से अपने तराजू और बाट वापस माँगे।A few days later, the fruit seller asked the grocer to return his scales and weights.
3पंसारी ने कहा, "कैसा तराजू और बाँट? उन्हें तो चूहा खा गया।"The grocer said, "What scales and weights? A mouse ate them."
4"इसलिए मुझे खेद है कि मैं उन्हें लौटा नहीं सकता।""So I regret that I cannot return them."
5बेईमान पंसारी की बात सुनकर फलवाले को बहुत गुस्सा आया।Hearing the dishonest grocer's words, the fruit seller became very angry.
6पर उसने गुस्से को दबाते हुए कहा, "कोई बात नहीं मित्र!"But suppressing his anger, he said, "No problem, friend!"
7"इसमें तुम्हारा कोई दोष नहीं है। मेरी तकदीर खराब है।""It is not your fault. My luck is bad."
8उसके बाद एक दिन फलवाले ने पंसारी से कहा, "देखो! मैं कुछ सामान लेने बाहर जा रहा हूँ।"After that, one day the fruit seller said to the grocer, "Look! I am going out to buy some goods."
9"तुम चाहो तो मेरे साथ अपने बेटे को भेज सकते हो।""If you wish, you can send your son along with me."
10"हम लोग कल तक वापस आ जाएँगे।""We will return by tomorrow."
11पंसारी ने बेटे को फलवाले के साथ भेज दिया।The grocer sent his son along with the fruit seller.
12दूसरे दिन फलवाला लौटा तो वह अकेला था।The next day, when the fruit seller returned, he was alone.
13"अरे! मेरा बेटा कहाँ है?" पंसारी ने पूछा।"Hey! Where is my son?" the grocer asked.
14"क्या बताऊँ, तुम्हारे बेटे को सारस उठा ले गया," फलवाले ने जवाब दिया।"What can I say — a crane carried your son away," the fruit seller replied.
15"अबे झूठे! इतने बड़े लड़के को सारस कैसे उठा ले जा सकता है?""You liar! How can a crane carry away such a big boy?"
16फलवाले ने जवाब दिया, "उसी तरह जैसे चूहे तराजू और बाँट खा सकते हैं।"The fruit seller replied, "In the same way that mice can eat scales and weights."
17पंसारी को अपनी भूल समझ में आई।The grocer realized his mistake.
18उसने फलवाले का तराजू और बाट वापस कर दिया।He returned the fruit seller's scales and weights.
19वह आँसू भरी आँखों से बोला, "भाई! मैंने तुम्हारे साथ छल किया।"With tear-filled eyes he said, "Brother! I cheated you."
20"मुझे माफ कर दो और मेरा बेटा मुझे लौटा दो।""Please forgive me and return my son to me."
21फलवाले ने पंसारी के बेटे को उसके पिता के पास लौटा दिया।The fruit seller returned the grocer's son to his father.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
पंसारीpansaareenoungrocer, general store keeper
फलवालाphalwaalaanounfruit seller
तराजूtaraajoonounweighing scales, balance
बाटbaatnounweights (used with scales)
उधारudhaarnoun/adverbloan, borrowed, on credit
वापसvaapasadverbback, return
माँगनाmaangnaaverbto ask for, to demand
चूहाchoohaanounmouse, rat
खेदkhednounregret, sorrow
लौटानाlautaanaaverbto return (something), to give back
बेईमानbeimaanadjectivedishonest, deceitful
गुस्साgussaanoun/adjectiveanger, angry
दबानाdabaanaaverbto suppress, to press down
मित्रmitrnounfriend
दोषdoshnounfault, blame
तकदीरtaqdeernounfate, destiny, luck
सामानsaamaannoungoods, belongings, luggage
भेजनाbhejnaaverbto send
अकेलाakelaaadjectivealone, solitary
सारसsaarasnouncrane (the bird)
झूठाjhoothaaadjectiveliar, false
भूलbhoolnounmistake, error
छलchhalnoundeceit, trickery, fraud
माफmaafadjectiveforgiven, pardoned
आँसूaansoonountears

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved