लालची कुत्ता — The Greedy Dog

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: लालची कुत्ता — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

लालची कुत्ता — The Greedy Dog

Greedy Dog

एक बार एक कुत्ते को हड्डी का एक टुकड़ा मिल गया। उसे अपने मुँह मे दबाकर वह एक कोने में जा बैठा। वह थोड़ी देर तक उस हड्डी के टुकड़े को चूसता रहा। बाद में थककर वहीं सो गया। जब उसकी नींद खुली तो उसे जोरों की प्यास लगी। मुँह मे हड्डी का टुकड़ा दबाए वह पानी की खोज में चल पड़ा।

वह एक नदी के किनारे गया। पानी पीने के लिये वह झुका, तो उसे पानी में अपनी ही छाया दिखाई दी। उसे लगा, नदी में कोई दूसरा कुत्ता है। उस कुत्ते के मुँह मे भी हड्डी का टुकड़ा है। कुत्ते के मन में इस हड्डी के टुकड़े को हथिया लेने का विचार आया। उसने गुस्से में आकर जैसे ही भौंकने के लिये मुँह खोला, तो उसके मुँह से हड्डी का टुकड़ा नदी मे जा गिरा। लालच में उसने अपने मुँह की हड्डी भी गँवा दी।

शिक्षा — लालच का फल बुरा होता है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक बार एक कुत्ते को हड्डी का एक टुकड़ा मिल गया।Once, a dog found a piece of bone.
2उसे अपने मुँह मे दबाकर वह एक कोने में जा बैठा।Holding it in his mouth, he went and sat in a corner.
3वह थोड़ी देर तक उस हड्डी के टुकड़े को चूसता रहा।He kept sucking on that piece of bone for a while.
4बाद में थककर वहीं सो गया।Later, he got tired and fell asleep right there.
5जब उसकी नींद खुली तो उसे जोरों की प्यास लगी।When he woke up, he felt very thirsty.
6मुँह मे हड्डी का टुकड़ा दबाए वह पानी की खोज में चल पड़ा।With the bone piece held in his mouth, he set off in search of water.
7वह एक नदी के किनारे गया।He went to the bank of a river.
8पानी पीने के लिये वह झुका, तो उसे पानी में अपनी ही छाया दिखाई दी।When he bent down to drink water, he saw his own reflection in the water.
9उसे लगा, नदी में कोई दूसरा कुत्ता है।He thought there was another dog in the river.
10उस कुत्ते के मुँह मे भी हड्डी का टुकड़ा है।That dog also had a piece of bone in its mouth.
11कुत्ते के मन में इस हड्डी के टुकड़े को हथिया लेने का विचार आया।The idea of snatching that piece of bone came to the dog's mind.
12उसने गुस्से में आकर जैसे ही भौंकने के लिये मुँह खोला, तो उसके मुँह से हड्डी का टुकड़ा नदी मे जा गिरा।As soon as he angrily opened his mouth to bark, the piece of bone fell from his mouth into the river.
13लालच में उसने अपने मुँह की हड्डी भी गँवा दी।In his greed, he lost the bone he already had.
14शिक्षा — लालच का फल बुरा होता है।Moral — The result of greed is always bad.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
लालचीlālchīadjectivegreedy
कुत्ताkuttānoun (m.)dog
हड्डीhaḍḍīnoun (f.)bone
टुकड़ाṭukṛānoun (m.)piece / fragment
मिलनाmilnāverbto find / to get
मुँहmuṅhnoun (m.)mouth / face
दबानाdabānāverbto press / to hold tightly
कोनाkonānoun (m.)corner
चूसनाchūsnāverbto suck
थकनाthaknāverbto get tired
नींदnīṅdnoun (f.)sleep
प्यासpyāsnoun (f.)thirst
खोजkhojnoun (f.)search
नदीnadīnoun (f.)river
किनाराkinārānoun (m.)bank / edge / shore
झुकनाjhuknāverbto bend / to lean
छायाchāyānoun (f.)shadow / reflection
दिखाई देनाdikhāī denāverb phraseto be visible / to appear
दूसराdūsrāadjectiveother / another
मनmannoun (m.)mind / heart
हथियानाhathiyānāverbto snatch / to grab
विचारvichārnoun (m.)thought / idea
गुस्साgussānoun (m.)anger
भौंकनाbhauṅknāverbto bark
गँवानाgaṅvānāverbto lose / to waste

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved