चार मित्र — The Four Friends

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: चार मित्र — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

चार मित्र — The Four Friends

Four friends in a forest with a lion — a Panchatantra tale about practical wisdom

एक गाँव में चार मित्र रहते थे। उनमें से तीन बहुत ही विद्वान थे। पर वे व्यावहारिक ज्ञान की दृष्टि से एकदम कोरे थे।

चौथा मित्र पढ़ा-लिखा तो कम था, पर वह व्यावहारिक ज्ञान में माहिर था।

एक बार चारों मित्र अपना-अपना भाग्य आजमाने राजधानी की ओर चल पड़े। रास्ते में एक जंगल आया।

वहाँ उन्हें एक पेड़ के नीचे कुछ हड्डियाँ दिखाई दी। उनमें से एक व्यक्ति ने उन हड्डियों का निरीक्षण करते हुए कहा, "ये हड्डियाँ किसी शेर की हैं। इन हड्डियों को एकत्र कर मैं अपनी विद्या से मरे हुए शेर का कंकाल तैयार कर सकता हूँ।"

दूसरे विद्वान ने कहा, "मैं अपने ज्ञान के बल से उस कंकाल पर मांस चढ़ा कर एवं रक्त से भरकर उसे खाल से ढक सकता हूँ।"

तीसरे विद्वान ने कहा, "मैं अपनी विद्या से इस निर्जीव प्राणी को जीवित कर सकता हूँ।"

व्यावहारिक ज्ञान में माहिर चौथे मित्र को अपने तीनों मित्रों की बातें सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने अपने विद्वान मित्रों को सावधान करते हुए कहा, "मित्रो, शेर को जीवित करना खतरे से खाली नहीं होगा।"

यह सुनकर पहले विद्वान ने कहा, "अरे, यह तो मूर्ख है! इस बेवकूफ को हमारे ज्ञान से ईर्ष्या हो रही है।"

दोनों विद्वान मित्रों ने भी उसका समर्थन किया। यह देखकर वह समझदार व्यक्ति दौड़कर एक पेड़ पर चढ़ गया। तीनों विद्वान मित्रों ने अपने-अपने ज्ञान का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

पहले विद्वान ने सारी हड्डियाँ एकत्र कर उसका कंकाल तैयार किया। दूसरे विद्वान ने कंकाल पर मांस चढ़ाकर रक्त से भरकर उसे खाल से ढक दिया।

तीसरे ने अपनी विद्या का प्रयोग कर उस निर्जीव शेर में जान डाल दी। जान आते ही शेर दहाड़ता हुआ खड़ा हो गया और तीनों पर टूट पड़ा। तीनों विद्वान वहीं ढेर हो गए।

व्यावहारिक ज्ञान एवं सूझबूझ के कारण चौथे मित्र की जान बच गई।

शिक्षा — ज्ञान का अव्यावहारिक उपयोग विनाशकारी होता है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक बुद्धि भी आवश्यक है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक गाँव में चार मित्र रहते थे।Four friends lived in a village.
2उनमें से तीन बहुत ही विद्वान थे।Three of them were very learned.
3पर वे व्यावहारिक ज्ञान की दृष्टि से एकदम कोरे थे।But from the perspective of practical knowledge, they were completely blank.
4चौथा मित्र पढ़ा-लिखा तो कम था, पर वह व्यावहारिक ज्ञान में माहिर था।The fourth friend was less educated, but he was an expert in practical knowledge.
5एक बार चारों मित्र अपना-अपना भाग्य आजमाने राजधानी की ओर चल पड़े।Once, all four friends set out towards the capital to try their luck.
6रास्ते में एक जंगल आया।On the way, they came upon a forest.
7वहाँ उन्हें एक पेड़ के नीचे कुछ हड्डियाँ दिखाई दी।There, they saw some bones under a tree.
8उनमें से एक व्यक्ति ने उन हड्डियों का निरीक्षण करते हुए कहा, "ये हड्डियाँ किसी शेर की हैं।"One of them, examining the bones, said, "These are the bones of a lion."
9"इन हड्डियों को एकत्र कर मैं अपनी विद्या से मरे हुए शेर का कंकाल तैयार कर सकता हूँ।""By collecting these bones, I can prepare the skeleton of the dead lion with my knowledge."
10दूसरे विद्वान ने कहा, "मैं अपने ज्ञान के बल से उस कंकाल पर मांस चढ़ा कर एवं रक्त से भरकर उसे खाल से ढक सकता हूँ।"The second scholar said, "With the power of my knowledge, I can put flesh on that skeleton, fill it with blood, and cover it with skin."
11तीसरे विद्वान ने कहा, "मैं अपनी विद्या से इस निर्जीव प्राणी को जीवित कर सकता हूँ।"The third scholar said, "With my knowledge, I can bring this lifeless creature to life."
12व्यावहारिक ज्ञान में माहिर चौथे मित्र को अपने तीनों मित्रों की बातें सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ।The fourth friend, the expert in practical knowledge, was greatly surprised to hear his three friends' words.
13उसने अपने विद्वान मित्रों को सावधान करते हुए कहा, "मित्रो, शेर को जीवित करना खतरे से खाली नहीं होगा।"He warned his learned friends, saying, "Friends, bringing a lion to life will not be free of danger."
14यह सुनकर पहले विद्वान ने कहा, "अरे, यह तो मूर्ख है! इस बेवकूफ को हमारे ज्ञान से ईर्ष्या हो रही है।"Hearing this, the first scholar said, "Oh, he is a fool! This idiot is jealous of our knowledge."
15दोनों विद्वान मित्रों ने भी उसका समर्थन किया।The other two scholar friends also supported him.
16यह देखकर वह समझदार व्यक्ति दौड़कर एक पेड़ पर चढ़ गया।Seeing this, the wise person ran and climbed up a tree.
17तीनों विद्वान मित्रों ने अपने-अपने ज्ञान का प्रयोग करना शुरू कर दिया।The three scholar friends began to use their respective knowledge.
18पहले विद्वान ने सारी हड्डियाँ एकत्र कर उसका कंकाल तैयार किया।The first scholar collected all the bones and prepared the skeleton.
19दूसरे विद्वान ने कंकाल पर मांस चढ़ाकर रक्त से भरकर उसे खाल से ढक दिया।The second scholar put flesh on the skeleton, filled it with blood, and covered it with skin.
20तीसरे ने अपनी विद्या का प्रयोग कर उस निर्जीव शेर में जान डाल दी।The third used his knowledge and breathed life into the lifeless lion.
21जान आते ही शेर दहाड़ता हुआ खड़ा हो गया और तीनों पर टूट पड़ा।As soon as it came to life, the lion stood up roaring and pounced on all three.
22तीनों विद्वान वहीं ढेर हो गए।All three scholars perished right there.
23व्यावहारिक ज्ञान एवं सूझबूझ के कारण चौथे मित्र की जान बच गई।Due to practical knowledge and common sense, the fourth friend's life was saved.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
गाँवgaanvnounvillage
मित्रmitrnounfriend
विद्वानvidvaanadjective/nounlearned, scholar
व्यावहारिकvyaavhaarikadjectivepractical
ज्ञानgyaannounknowledge
दृष्टिdrishtinounperspective, vision
कोरेkoreadjectiveblank, inexperienced
माहिरmaahiradjectiveexpert, skilled
भाग्यbhaagyanounluck, fortune, destiny
राजधानीraajdhaaninouncapital city
जंगलjangalnounforest, jungle
हड्डियाँhaddiyaannounbones
निरीक्षणnireekshannounobservation, examination
शेरshernounlion
कंकालkankaalnounskeleton
विद्याvidyaanounknowledge, learning
रक्तraktnounblood
खालkhaalnounskin, hide
निर्जीवnirjeevadjectivelifeless, inanimate
प्राणीpraaninouncreature, living being
जीवितjeevitadjectivealive, living
आश्चर्यaashcharyanounsurprise, astonishment
सावधानsaavdhaanadjectivecautious, careful
खतराkhatraanoundanger, risk
मूर्खmoorkhadjective/nounfool, foolish
ईर्ष्याeershyaanounjealousy, envy
समर्थनsamarthannounsupport
समझदारsamajhdaaradjectivewise, sensible
दहाड़नाdahaaRnaaverbto roar
सूझबूझsoojhboojhnouncommon sense, prudence

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved