खरगोश और कछुआ — The Hare and the Tortoise

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: खरगोश और कछुआ — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

खरगोश और कछुआ — The Hare and the Tortoise

Hare And Tortoise

कछुआ हमेशा धीरे-धीरे चलता था। कछुए की चाल देख खरगोश खूब हँसता।

एक दिन कछुए ने खरगोश से दौड़ की शर्त लगाई। दौड़ शुरू हुई। खरगोश खूब जोर दौड़ने लगा। वह जल्दी ही कछुए से काफी आगे निकल गया।

अपनी जीत निश्चित मान कर खरगोश सोचने लगा, अभी कछुआ बहुत पीछे है। वह धीरे-धीरे चलता है। इतनी जल्दी शर्त जीतने की जरूरत क्या है? पेड़ के नीचे बैठकर थोड़ा आराम कर लूँ। जब कछुआ पास आता दिखाई देगा, तो दौड़कर मैं उससे आगे निकल जाऊँगा और शर्त जीत लूँगा। यह देखकर कछुआ खूब नाराज होगा। बड़ा मजा आयेगा।

खरगोश पेड़ की छाया में आराम करने लगा। कछुआ अब भी काफी पीछे था। थकान के कारण खरगोश को नींद आ गयी। जब उसकी आँख खुली तो उसने देखा कि कछुआ आगे चला गया है और विजय-रेखा पारकर मुस्करा रहा है।

खरगोश शर्त हार गया।

शिक्षा — धैर्य और लगन से काम करनेवाला विजयी होता है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1कछुआ हमेशा धीरे-धीरे चलता था।The tortoise always walked slowly.
2कछुए की चाल देख खरगोश खूब हँसता।Seeing the tortoise's pace, the hare would laugh a lot.
3एक दिन कछुए ने खरगोश से दौड़ की शर्त लगाई।One day, the tortoise challenged the hare to a race.
4दौड़ शुरू हुई।The race began.
5खरगोश खूब जोर दौड़ने लगा।The hare started running very fast.
6वह जल्दी ही कछुए से काफी आगे निकल गया।He quickly got far ahead of the tortoise.
7अपनी जीत निश्चित मान कर खरगोश सोचने लगा।Considering his victory certain, the hare began to think.
8अभी कछुआ बहुत पीछे है।The tortoise is still far behind.
9वह धीरे-धीरे चलता है।He walks slowly.
10इतनी जल्दी शर्त जीतने की जरूरत क्या है?What is the need to win the bet so quickly?
11पेड़ के नीचे बैठकर थोड़ा आराम कर लूँ।Let me sit under a tree and rest a little.
12जब कछुआ पास आता दिखाई देगा, तो दौड़कर मैं उससे आगे निकल जाऊँगा और शर्त जीत लूँगा।When I see the tortoise coming close, I will run ahead of him and win the bet.
13यह देखकर कछुआ खूब नाराज होगा।Seeing this, the tortoise will be very upset.
14बड़ा मजा आयेगा।It will be great fun.
15खरगोश पेड़ की छाया में आराम करने लगा।The hare began resting in the shade of a tree.
16कछुआ अब भी काफी पीछे था।The tortoise was still quite far behind.
17थकान के कारण खरगोश को नींद आ गयी।Due to tiredness, the hare fell asleep.
18जब उसकी आँख खुली तो उसने देखा कि कछुआ आगे चला गया है और विजय-रेखा पारकर मुस्करा रहा है।When he opened his eyes, he saw that the tortoise had gone ahead and was smiling after crossing the finish line.
19खरगोश शर्त हार गया।The hare lost the bet.
20शिक्षा — धैर्य और लगन से काम करनेवाला विजयी होता है।Moral — The one who works with patience and perseverance is victorious.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
खरगोशkhargoshnounhare / rabbit
कछुआkachhuaanountortoise / turtle
हमेशाhameshaaadverbalways
धीरे-धीरेdheere-dheereadverbslowly / gradually
चलनाchalnaaverbto walk / to move
चालchaalnounpace / gait
हँसनाhansnaaverbto laugh
दौड़daudnounrace / run
शर्तshartnounbet / condition
शुरूshurooadjectivestarted / begun
जोरzornoun / adverbforce / forcefully
आगेaageadverbahead / forward
जीतjeetnounvictory / win
निश्चितnishchitadjectivecertain / sure
पीछेpeecheadverbbehind
जरूरतzarooratnounneed / necessity
पेड़pednountree
आरामaaraamnounrest / comfort
छायाchhaayaanounshade / shadow
थकानthakaannountiredness / fatigue
नींदneendnounsleep
विजय-रेखाvijay-rekhaanounfinish line
मुस्करानाmuskuraanaaverbto smile
धैर्यdhairyanounpatience
लगनlagannounperseverance / dedication

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved