प्यासा कौआ — The Thirsty Crow

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: प्यासा कौआ — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

प्यासा कौआ — The Thirsty Crow

Thirsty Crow

गर्मियो के दिन थे। एक कौआ बहुत प्यासा था। उसका गला सूख रहा था।

वह इधर-उधर उड़ता हुआ पानी की तलाश कर रहा था। पर उसे कहीं भी पानी नहीं दिखाई दिया। सभी जलाशय सूख गये थे।

अंत में कौए को एक मकान के पास एक घड़ा दिखाई दिया। वह घड़े के पास गया। उसने उसमें झाँककर देखा। घड़े में थोड़ा-सा पानी था। पर उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच सकती थी।

आचानक उसे एक उपाय सूझा। वह जमीन से एक-एक कंकड़ उठाकर घड़े में डालने लगा। धीरे-धीरे घड़े का पानी ऊपर आने लगा। अब कौए की चोंच पानी तक पहुँच सकती थी।

कौए ने जी-भर कर पानी पिया और खुशी से काँव-काँव करता उड़ गया।

शिक्षा — जहाँ चाह, वहाँ राह!


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1गर्मियो के दिन थे।It was the summer season.
2एक कौआ बहुत प्यासा था।A crow was very thirsty.
3उसका गला सूख रहा था।His throat was drying up.
4वह इधर-उधर उड़ता हुआ पानी की तलाश कर रहा था।He was flying here and there searching for water.
5पर उसे कहीं भी पानी नहीं दिखाई दिया।But he could not find water anywhere.
6सभी जलाशय सूख गये थे।All the water bodies had dried up.
7अंत में कौए को एक मकान के पास एक घड़ा दिखाई दिया।Finally, the crow spotted a pot near a house.
8वह घड़े के पास गया।He went near the pot.
9उसने उसमें झाँककर देखा।He peeked inside it.
10घड़े में थोड़ा-सा पानी था।There was a little bit of water in the pot.
11पर उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच सकती थी।But his beak could not reach the water.
12आचानक उसे एक उपाय सूझा।Suddenly, he thought of a solution.
13वह जमीन से एक-एक कंकड़ उठाकर घड़े में डालने लगा।He began picking up pebbles one by one from the ground and dropping them into the pot.
14धीरे-धीरे घड़े का पानी ऊपर आने लगा।Slowly, the water in the pot began to rise.
15अब कौए की चोंच पानी तक पहुँच सकती थी।Now the crow's beak could reach the water.
16कौए ने जी-भर कर पानी पिया और खुशी से काँव-काँव करता उड़ गया।The crow drank water to his heart's content and flew away cawing happily.
17शिक्षा — जहाँ चाह, वहाँ राह!Moral — Where there is a will, there is a way!

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
गर्मियोgarmiyonounsummers
दिनdinnounday / days
कौआkauaanouncrow
प्यासाpyaasaaadjectivethirsty
गलाgalaanounthroat
सूखनाsookhnaaverbto dry up
इधर-उधरidhar-udharadverbhere and there
उड़नाudnaaverbto fly
पानीpaaneenounwater
तलाशtalaashnounsearch
कहींkaheenadverbsomewhere / anywhere
जलाशयjalaashaynounwater body / reservoir
मकानmakaannounhouse
घड़ाghadaanounpot / pitcher
झाँकनाjhaanknaaverbto peek / to peep
थोड़ा-साthodaa-saaadjectivea little bit
चोंचchonchnounbeak
पहुँचनाpahunchnaaverbto reach
उपायupaaynounsolution / remedy
सूझनाsoojhnaaverbto occur (an idea)
जमीनzameennounground / land
कंकड़kankadnounpebble / small stone
धीरे-धीरेdheere-dheereadverbslowly / gradually
खुशीkhusheenounhappiness
शिक्षाshikshaanounmoral / education

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved