एकता का बल — The Strength of Unity

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: एकता का बल — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

एकता का बल — The Strength of Unity

Unity

एक किसान था। उसके पाँच बेटे थे। सभी बलवान और मेहनती थे। पर वे हमेशा आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। किसान यह देख कर बहुत चिंतित रहा करता था। वह चाहता था कि उसके बेटे आपस में लड़ाई-झगड़ा न करें और मेलजोल से रहें। किसान ने अपने बेटों को बहुत समझाया और डाँटा-फटकारा भी, पर उनपर इसका कोई असर नहीं हुआ।

किसान को हमेशा यही चिंता सताती रहती कि वह अपने बेटों में एकता कैसे कायम करे! एक दिन उसे अपनी समस्या का एक उपाय सूझा। उसने अपने पाँचों बेटों को बुलाया। उन्हें लकड़ियों का एक गट्ठर दिखाकर उसने पूछा, "क्या तुममें से कोई इस गट्ठर को खोले बिना तोड़ सकता है?"

किसान के पाँचों बेटे बारी-बारी से आगे आए। उन्होंने खूब ताकत लगाई। पर उनमें से कोई भी लकड़ियों का गट्ठर तोड़ नहीं सका।

फिर किसान ने गट्ठर खोलकर लकड़ियों को अलग-अलग कर दिया। उसने अपने बेटों को एक-एक लकड़ी देकर उसे तोड़ने के लिए कहा। सभी लड़कों ने बहुत आसानी से अपनी-अपनी लकड़ी तोड़ डाली।

किसान ने कहा, "देखा! एक-एक लकड़ी को तोड़ना कितना आसान होता है। इन्हीं लकड़ियों को एक साथ गट्ठर में बाँध देने पर ये कितनी मजबूत हो जाती हैं। इसी तरह तुम लोग मिल-जुल कर एक साथ रहोगे, तो मजबूत बनोगे और लड़ झगड़कर अलग-अलग हो जाओगे, तो कमजोर बनोगे।"

शिक्षा — एकता में ही शक्ति है, फूट में ही है विनाश।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक किसान था।There was a farmer.
2उसके पाँच बेटे थे।He had five sons.
3सभी बलवान और मेहनती थे।All were strong and hardworking.
4पर वे हमेशा आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे।But they always kept fighting and quarreling among themselves.
5किसान यह देख कर बहुत चिंतित रहा करता था।The farmer was always very worried seeing this.
6वह चाहता था कि उसके बेटे आपस में लड़ाई-झगड़ा न करें और मेलजोल से रहें।He wanted his sons to stop fighting and live in harmony.
7किसान ने अपने बेटों को बहुत समझाया और डाँटा-फटकारा भी, पर उनपर इसका कोई असर नहीं हुआ।The farmer explained a lot to his sons and even scolded them, but it had no effect on them.
8एक दिन उसे अपनी समस्या का एक उपाय सूझा।One day he thought of a solution to his problem.
9उसने अपने पाँचों बेटों को बुलाया।He called all five of his sons.
10उन्हें लकड़ियों का एक गट्ठर दिखाकर उसने पूछा, "क्या तुममें से कोई इस गट्ठर को खोले बिना तोड़ सकता है?"Showing them a bundle of sticks, he asked, "Can any of you break this bundle without untying it?"
11किसान के पाँचों बेटे बारी-बारी से आगे आए।The farmer's five sons came forward one by one.
12उन्होंने खूब ताकत लगाई।They used all their strength.
13पर उनमें से कोई भी लकड़ियों का गट्ठर तोड़ नहीं सका।But none of them could break the bundle of sticks.
14फिर किसान ने गट्ठर खोलकर लकड़ियों को अलग-अलग कर दिया।Then the farmer untied the bundle and separated the sticks.
15उसने अपने बेटों को एक-एक लकड़ी देकर उसे तोड़ने के लिए कहा।He gave each son one stick and asked them to break it.
16सभी लड़कों ने बहुत आसानी से अपनी-अपनी लकड़ी तोड़ डाली।All the boys broke their sticks very easily.
17इसी तरह तुम लोग मिल-जुल कर एक साथ रहोगे, तो मजबूत बनोगे।In the same way, if you all live together in unity, you will become strong.
18और लड़ झगड़कर अलग-अलग हो जाओगे, तो कमजोर बनोगे।And if you fight and separate, you will become weak.
19एकता में ही शक्ति है, फूट में ही है विनाश।There is strength in unity, and destruction in division.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
किसानkisaannounfarmer
बेटेbetenounsons
बलवानbalwaanadjectivestrong/powerful
मेहनतीmehnatiadjectivehardworking
लड़ना-झगड़नाladna-jhagadnaverbto fight and quarrel
चिंतितchintitadjectiveworried/concerned
लड़ाई-झगड़ाladaai-jhagdanounfight/quarrel
मेलजोलmeljolnounharmony/togetherness
समझानाsamjhaanaverbto explain/persuade
डाँटना-फटकारनाdaantna-phatkaarnaverbto scold/rebuke
असरasarnouneffect/impact
एकताektanoununity
उपायupaaynounsolution/remedy
लकड़ीlakdinounstick/wood
गट्ठरgattharnounbundle
तोड़नाtodnaverbto break
ताकतtaakatnounstrength/power
बारी-बारीbaari-baariadverbone by one/in turns
आसानीaasaaninounease/easiness
मिल-जुल करmil-jul karadverbtogether/in unity
मजबूतmazbootadjectivestrong/firm
कमजोरkamzoradjectiveweak
शक्तिshaktinounpower/strength
फूटphootnoundivision/discord
विनाशvinaashnoundestruction

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved