सम्राट और बूढ़ा आदमी — The Emperor and the Old Man

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: सम्राट और बूढ़ा आदमी — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

सम्राट और बूढ़ा आदमी — The Emperor and the Old Man

An emperor stands in his royal court surrounded by beautiful vases while a wise old man faces him bravely

जापान के एक सम्राट के पास बीस सुंदर फूलदानियों का एक दुर्लभ संग्रह था। सम्राट को अपने इस निराले संग्रह पर बड़ा अभिमान था। एक बार सम्राट के एक सरदार से अकस्मात एक फूलदानी टूट गई। इससे सम्राट को बहुत गुस्सा आया। उसने सरदार को फाँसी का आदेश दे दिया।

पर एक बूढ़े व्यक्ति को इस बात का पता चला। वह सम्राट के दरबार में हाजिर हुआ। और बोला, "मैं टूटी हुई फूलदानी जोड़ लेता हूँ। मैं उसे इस तरह जोड़ दूँगा कि वह पहले जैसी दिखाई देगी।"

बूढ़े की बात सुनकर सम्राट बड़ा खुश हुआ। उसने बूढ़े को बची हुई फूलदानियों को दिखाते हुए कहा, "ये कुल उन्नीस फूलदानियाँ हैं। टूटी हुई फूलदानी इसी समूह की है। अगर तुमने टूटी हुई फूलदानी जोड़ दी तो मैं तुम्हे मुँह माँगा इनाम दूँगा।"

सम्राट की बात सुनते हुए बूढ़े ने लाठी उठाई और तड़ातड़ सभी फूलदानियाँ तोड़ दी।

यह देखकर सम्राट गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने चिल्लाकर कहा, "बेवकूफ! तूने यह क्या किया।"

बूढ़े आदमी ने सहजभाव से उत्तर दिया। "महाराज! मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। इनमें से हर फूलदानी के पीछे एक आदमी की जान जानेवाली थी। मगर आप केवल एक आदमी की जान ले सकते हैं। सिर्फ मेरी!"

बूढ़े आदमी की चतुराई और हिम्मत देखकर सम्राट प्रसन्न हो गया। उसने बूढ़े आदमी और अपने सरदार दोनों को माफ कर दिया।

शिक्षा — बुराई से लड़ने के लिए एक ही साहसी व्यक्ति काफी होता है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1जापान के एक सम्राट के पास बीस सुंदर फूलदानियों का एक दुर्लभ संग्रह था।An emperor of Japan had a rare collection of twenty beautiful vases.
2सम्राट को अपने इस निराले संग्रह पर बड़ा अभिमान था।The emperor was very proud of his unique collection.
3एक बार सम्राट के एक सरदार से अकस्मात एक फूलदानी टूट गई।Once, one of the emperor's generals accidentally broke a vase.
4इससे सम्राट को बहुत गुस्सा आया।This made the emperor very angry.
5उसने सरदार को फाँसी का आदेश दे दिया।He ordered the general to be hanged.
6पर एक बूढ़े व्यक्ति को इस बात का पता चला।But an old man came to know about this.
7वह सम्राट के दरबार में हाजिर हुआ।He appeared in the emperor's royal court.
8और बोला, "मैं टूटी हुई फूलदानी जोड़ लेता हूँ।And said, "I can mend the broken vase.
9मैं उसे इस तरह जोड़ दूँगा कि वह पहले जैसी दिखाई देगी।"I will fix it in such a way that it will look just like before."
10बूढ़े की बात सुनकर सम्राट बड़ा खुश हुआ।Hearing the old man's words, the emperor was very pleased.
11उसने बूढ़े को बची हुई फूलदानियों को दिखाते हुए कहा,Showing the old man the remaining vases, he said,
12"ये कुल उन्नीस फूलदानियाँ हैं।"These are all nineteen vases in total.
13टूटी हुई फूलदानी इसी समूह की है।The broken vase belongs to this very collection.
14अगर तुमने टूटी हुई फूलदानी जोड़ दी तो मैं तुम्हे मुँह माँगा इनाम दूँगा।"If you repair the broken vase, I will give you whatever reward you ask for."
15सम्राट की बात सुनते हुए बूढ़े ने लाठी उठाईWhile listening to the emperor's words, the old man picked up a staff.
16और तड़ातड़ सभी फूलदानियाँ तोड़ दी।And rapidly smashed all the vases one by one.
17यह देखकर सम्राट गुस्से से आग बबूला हो गया।Seeing this, the emperor became furious with rage.
18उसने चिल्लाकर कहा, "बेवकूफ! तूने यह क्या किया।"He shouted, "Fool! What have you done!"
19बूढ़े आदमी ने सहजभाव से उत्तर दिया।The old man answered with perfect composure.
20महाराज! मैंने अपना कर्तव्य निभाया है।Your Majesty! I have done my duty.
21इनमें से हर फूलदानी के पीछे एक आदमी की जान जानेवाली थी।Behind each of these vases, a man's life was about to be taken.
22मगर आप केवल एक आदमी की जान ले सकते हैं।But you can only take one man's life.
23सिर्फ मेरी!Only mine!
24बूढ़े आदमी की चतुराई और हिम्मत देखकर सम्राट प्रसन्न हो गया।Seeing the old man's cleverness and courage, the emperor was pleased.
25उसने बूढ़े आदमी और अपने सरदार दोनों को माफ कर दिया।He pardoned both the old man and his general.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
सम्राटsamrātnounemperor
फूलदानीphūladānīnounflower vase
दुर्लभdurlabhadjectiverare, precious
संग्रहsaṃgrahnouncollection
अभिमानabhimānnounpride, arrogance
निरालाnirālāadjectiveunique, unusual
सरदारsardārnoungeneral, chieftain
अकस्मातakasmatadverbaccidentally, suddenly
गुस्साgussanoun/adjectiveanger, angry
फाँसीphāṃsīnounhanging, execution
आदेशādeśnounorder, command
बूढ़ाbūṛhāadjectiveold, elderly
दरबारdarbārnounroyal court
हाजिरhājiradjectivepresent, in attendance
जोड़नाjoṛnāverbto join, to mend
इनामināmnounreward, prize
लाठीlāṭhīnounwooden staff, stick
तड़ातड़taṛātaṛadverbrapidly, in quick succession
आग बबूलाāg babūlāidiomfurious, fuming with rage
बेवकूफbevaqūfnoun/adjectivefool, foolish
सहजभावsahajbhāvnouncomposure, calm manner
कर्तव्यkartavyanounduty, responsibility
चतुराईcaturāīnouncleverness, wit
हिम्मतhimmatnouncourage, bravery
माफ करनाmāf karnāverb phraseto forgive, to pardon

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved