चतुर बीरबल — Clever Birbal

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: चतुर बीरबल — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

चतुर बीरबल — Clever Birbal

Birbal cleverly solving the theft mystery of the pearl purse

एक दिन अमीर आदमी बीरबल के पास आया। उसने बीरबल से कहा, "मेरे यहाँ सात नौकर हैं। उनमे से किसी ने मोतियो से भरा मेरा बटुआ चुरा लिया है। कृपया आप मेरी मदद कीजिए। और उस चोर को खोज निकालिए।"

बीरबल उस अमीर के घर गए। उन्होने सातो नौकरो को एक कमरे मे बुलाकर कहा, "देखो! मेरे पास सात जादुई छड़ियाँ है। इस समय इन सभी छड़ियो की लम्बाई समान है। मैं तुममे से हर एक को एक एक छड़ी देता हूँ। तुममे से जिसने चोरी की होगी उसकी छड़ी बढ़ जाएगी।"

जिस नौकर ने बटुआ चुराया था वह बीरबल की बात सुनकर बहुत भयभीत हो गया। उसने सोचा, "मैं अपनी छड़ी काटकर एक इंच छोटी कर देता हूँ। तो बच जाऊँगा!" अंत में उसने अपनी छड़ी काटकर एक इंच छोटी कर दी।

अगले दिन बीरबल ने एक एक कर सातो नौकरो की छड़ियाँ देखी। उनमे से एक की छड़ी एक इंच छोटी थी। बीरबल उसकी ओर उँगली से इशारा करते हुए बोले, "ये रहा चोर!" यह सुनते ही उस नौकर ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने मोतियों से भरा बटुआ अपने मालिक को लौटा दिया। फिर उसे जेल भेज दिया गया।

शिक्षा — A guilty conscience always gives itself away. Fear of being caught is itself the proof of guilt.


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक दिन अमीर आदमी बीरबल के पास आया।One day, a rich man came to Birbal.
2उसने बीरबल से कहा, "मेरे यहाँ सात नौकर हैं।He said to Birbal, "I have seven servants.
3उनमे से किसी ने मोतियो से भरा मेरा बटुआ चुरा लिया है।One of them has stolen my purse full of pearls.
4कृपया आप मेरी मदद कीजिए।Please help me.
5और उस चोर को खोज निकालिए।"And find out that thief."
6बीरबल उस अमीर के घर गए।Birbal went to the rich man's house.
7उन्होने सातो नौकरो को एक कमरे मे बुलाकर कहा,He called all seven servants into a room and said,
8"देखो! मेरे पास सात जादुई छड़ियाँ है।"Look! I have seven magical sticks.
9इस समय इन सभी छड़ियो की लम्बाई समान है।Right now, all these sticks are of equal length.
10मैं तुममे से हर एक को एक एक छड़ी देता हूँ।I will give each one of you a stick.
11तुममे से जिसने चोरी की होगी उसकी छड़ी बढ़ जाएगी।"The stick of whoever among you has stolen will grow longer."
12जिस नौकर ने बटुआ चुराया था वह बीरबल की बात सुनकर बहुत भयभीत हो गया।The servant who had stolen the purse became very frightened upon hearing Birbal's words.
13उसने सोचा, "मैं अपनी छड़ी काटकर एक इंच छोटी कर देता हूँ।He thought, "I will cut my stick and make it one inch shorter.
14तो बच जाऊँगा!"Then I will be saved!"
15अंत में उसने अपनी छड़ी काटकर एक इंच छोटी कर दी।In the end, he cut his stick and made it one inch shorter.
16अगले दिन बीरबल ने एक एक कर सातो नौकरो की छड़ियाँ देखी।The next day, Birbal examined the sticks of all seven servants one by one.
17उनमे से एक की छड़ी एक इंच छोटी थी।One of them had a stick that was one inch shorter.
18बीरबल उसकी ओर उँगली से इशारा करते हुए बोले, "ये रहा चोर!"Birbal pointed at him with his finger and said, "Here is the thief!"
19यह सुनते ही उस नौकर ने अपना अपराध स्वीकार किया।Upon hearing this, the servant confessed his crime.
20उसने मोतियों से भरा बटुआ अपने मालिक को लौटा दिया।He returned the purse full of pearls to his master.
21फिर उसे जेल भेज दिया गया।Then he was sent to jail.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
अमीरameeradjective/nounrich, wealthy / a rich person
आदमीaadminounman, person
नौकरnaukarnounservant
मोतीmotinounpearl
बटुआbatuanounpurse, wallet
चुरानाchuranaverbto steal
चोरchornounthief
खोज निकालनाkhoj nikalnaverb phraseto find out, to discover
जादुईjaduiadjectivemagical
छड़ीchhadinounstick, rod
लम्बाईlambainounlength
समानsamanadjectiveequal, same, similar
चोरीchorinountheft, stealing
भयभीतbhaybheetadjectivefrightened, scared
काटनाkatnaverbto cut
इंचinchnouninch
अंत मेंant meinadverbin the end, finally
अगले दिनagle dinnoun phrasenext day
उँगलीunglinounfinger
इशाराisharanoungesture, signal, pointing
अपराधapradhnouncrime, offense
स्वीकार करनाsveekar karnaverb phraseto accept, to confess
मालिकmaliknounmaster, owner
लौटानाlautanaverbto return, to give back
जेलjailnounjail, prison

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved