गँवार किसान — The Ignorant Farmer

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: गँवार किसान — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

गँवार किसान — The Ignorant Farmer

Farmer

एक किसान था। वह पढ़ा-लिखा नहीं था। वह अकसर लोगों को अखबार व किताबें पढ़ने के लिए चश्मा लगाते देखा करता था। वह सोचता, अगर मेरे पास भी चश्मा होता, तो मैं भी इन लोगों की तरह पढ़ सकता। मुझे भी शहर जाकर अपने लिए चश्मा खरीद लाना चाहिए।

एक दिन वह शहर गया। चश्मे की एक दुकान में पहुँचकर उसने दुकानदार से कहा कि मुझे पढ़ने के लिए चश्मा चाहिए। दुकानदार ने उसे तरह-तरह के चश्मे दिखाए। उसने पढ़ने के लिए उसे एक पुस्तक भी दी। किसान ने एक-एक कर अनेक चश्मे लगाकर देखे। पर वह कुछ भी नहीं पढ़ सका। उसने दुकानदार से कहा, इसमें से कोई भी चश्मा मेरे काम का नहीं है।

दुकानदार ने शंकाभरी नजर से किसान की ओर देखा। फिर उसकी नजर किताब पर पड़ी। किसान ने किताब उल्टी पकड़ रखी थी।

दुकानदार ने कहा, शायद तुम्हें पढ़ना नहीं आता?

किसान ने कहा, मुझे पढ़ना नहीं आता। इसीलिए तो मैं चश्मा खरीद रहा हूँ, ताकि दूसरों की तरह मैं भी पढ़ सकूँ। पर इनमें से किसी भी चश्मे से मैं पढ़ नहीं पा रहा हूँ।

दुकानदार को अपने अनपढ़ ग्राहक की असली परेशानी का पता चला, तो वह बड़ी मुश्किल से अपनी हँसी रोक सका।

उसने किसान को समझाते हुए कहा, मेरे दोस्त, तुम बहुत भोले और अज्ञानी हो। सिर्फ चश्मा लगा लेने भर से किसी को पढ़ना-लिखना नहीं आ जाता! चश्मा लगाने से सिर्फ साफ-साफ दिखाई देने लगता है। पहले तुम पढ़ना-लिखना तो सीखो। फिर तुम्हें बिना चश्मे के भी पढ़ना आ जाएगा।

शिक्षा — अज्ञान ही अंधत्व है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक किसान था।There was a farmer.
2वह पढ़ा-लिखा नहीं था।He was uneducated (could not read or write).
3वह अकसर लोगों को अखबार व किताबें पढ़ने के लिए चश्मा लगाते देखा करता था।He often used to see people wearing glasses to read newspapers and books.
4वह सोचता, अगर मेरे पास भी चश्मा होता, तो मैं भी इन लोगों की तरह पढ़ सकता।He used to think, if I also had glasses, then I too could read like these people.
5मुझे भी शहर जाकर अपने लिए चश्मा खरीद लाना चाहिए।I should also go to the city and buy glasses for myself.
6एक दिन वह शहर गया।One day he went to the city.
7चश्मे की एक दुकान में पहुँचकर उसने दुकानदार से कहा कि मुझे पढ़ने के लिए चश्मा चाहिए।Arriving at a glasses shop, he told the shopkeeper that he needed glasses for reading.
8दुकानदार ने उसे तरह-तरह के चश्मे दिखाए।The shopkeeper showed him various types of glasses.
9उसने पढ़ने के लिए उसे एक पुस्तक भी दी।He also gave him a book to read.
10किसान ने एक-एक कर अनेक चश्मे लगाकर देखे।The farmer tried on many glasses one by one.
11पर वह कुछ भी नहीं पढ़ सका।But he could not read anything.
12उसने दुकानदार से कहा, इसमें से कोई भी चश्मा मेरे काम का नहीं है।He told the shopkeeper, none of these glasses are of any use to me.
13दुकानदार ने शंकाभरी नजर से किसान की ओर देखा।The shopkeeper looked at the farmer with a suspicious gaze.
14फिर उसकी नजर किताब पर पड़ी।Then his gaze fell on the book.
15किसान ने किताब उल्टी पकड़ रखी थी।The farmer was holding the book upside down.
16दुकानदार ने कहा, शायद तुम्हें पढ़ना नहीं आता?The shopkeeper said, perhaps you don't know how to read?
17किसान ने कहा, मुझे पढ़ना नहीं आता।The farmer said, I don't know how to read.
18इसीलिए तो मैं चश्मा खरीद रहा हूँ, ताकि दूसरों की तरह मैं भी पढ़ सकूँ।That is why I am buying glasses, so that I too can read like others.
19पर इनमें से किसी भी चश्मे से मैं पढ़ नहीं पा रहा हूँ।But I am not able to read with any of these glasses.
20दुकानदार को अपने अनपढ़ ग्राहक की असली परेशानी का पता चला, तो वह बड़ी मुश्किल से अपनी हँसी रोक सका।When the shopkeeper realized the real problem of his illiterate customer, he could barely hold back his laughter.
21उसने किसान को समझाते हुए कहा, मेरे दोस्त, तुम बहुत भोले और अज्ञानी हो।He explained to the farmer, my friend, you are very naive and ignorant.
22सिर्फ चश्मा लगा लेने भर से किसी को पढ़ना-लिखना नहीं आ जाता!Just by wearing glasses, one does not learn to read and write!
23चश्मा लगाने से सिर्फ साफ-साफ दिखाई देने लगता है।Wearing glasses only helps you see more clearly.
24पहले तुम पढ़ना-लिखना तो सीखो।First learn to read and write.
25फिर तुम्हें बिना चश्मे के भी पढ़ना आ जाएगा।Then you will be able to read even without glasses.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
किसानkisaannounfarmer
पढ़ा-लिखाpadhaa-likhaaadjectiveeducated, literate
अकसरaksaradverboften
अखबारakhbaarnounnewspaper
किताबkitaabnounbook
चश्माchashmaanounglasses, spectacles
लगानाlagaanaaverbto put on, to wear
सोचनाsochnaaverbto think
शहरsheharnouncity
खरीदनाkhareedanaaverbto buy
दुकानdukaannounshop
दुकानदारdukaandaarnounshopkeeper
तरह-तरहtarah-tarahadjectivevarious, different kinds
पुस्तकpustaknounbook (formal)
अनेकanekadjectivemany, several
शंकाभरीshankaa-bhareeadjectivesuspicious, doubtful
नजरnazarnoungaze, sight
उल्टीulteeadjectiveupside down, inverted
अनपढ़anapadhadjectiveilliterate, uneducated
ग्राहकgraahaknouncustomer
परेशानीpareshaaneenounproblem, trouble
हँसीhanseenounlaughter
भोलेbholeadjectivenaive, innocent
अज्ञानीagyaaneeadjectiveignorant
अज्ञानagyaannounignorance
अंधत्वandhatvanounblindness
समझानाsamjhaanaaverbto explain
सीखनाseekhnaaverbto learn

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved