हँसमुख सरदार — The Cheerful Sardar

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: हँसमुख सरदार — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

हँसमुख सरदार — The Cheerful Sardar

A cheerful Sardar riding a horse in the countryside

बहुत दिनों की बात है। एक बहादुर सरदार था। उसने अनेक लड़ाइयाँ लड़ी थीं और उनमें अपनी असाधारण वीरता का परिचय दिया था। वह एक मँजा हुआ तलवारबाज और कलाबाज घुड़सवार था। इतना ही नहीं, वह दिल का भी बहुत उदार था। वह सदा गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता किया करता था। असहाय लोगों की रक्षा करना वह अपना कर्तव्य समझता था। लोग उसे सच्चे दिल से प्यार करते थे। वे उसकी अच्छाइयों का गुणगान करते और उसका बहुत सम्मान करते थे।

पर इस सरदार के बारे में एक रहस्य की बात थी, जो किसी को मालूम नहीं थी। यहाँ तक की उसके घनिष्ठ मित्रों तक को भी इसका पता नहीं था। सरदार बिल्कुल गंजा था। अपने गंजेपन को छिपाने के लिए वह बालों की टोपी पहना करता था। यह टोपी उसके सिर पर इस प्रकार बैठ जाती थी कि उसके गंजेपन के बारे में किसी को रंचमात्र भी शंका नहीं होती थी।

एक बार सरदार अपने कुछ मित्रों के साथ जंगल में शिकार खेलने गया। वे अपने घोड़ों को सरपट दौड़ाते जा रहे थे कि तभी अकस्मात बड़े जोरो की आँधी आई और सरदार की बालों की टोपी उड़कर दूर जा गिरी। सरदार के गंजेपन का रहस्य खुल गया।

सरदार के मित्र उसकी गंजी खोपड़ी देखकर दंग रह गए। उन्हें सपने में भी यह ख्याल नहीं था कि उनका हँसमुख सरदार गंजा है। वे ठठाकर हँस पड़े। उन्होंने कहा, "वाह, आपका सिर तो अंडे़ की तरह सफाचट है। आप हमेशा अपने आप को जवान साबित करते रहे और हमें बेवकूफ बनाते रहे!"

"हाँ, मैं हमेशा अपना गंजापन छिपाने का प्रयास करता रहा। पर मुझे मालूम था कि एक दिन मेरा यह राज खुलकर रहेगा। जब मेरे अपने बालों ने मेरा साथ नहीं दिया तो दूसरों के बाल मेरे सिरपर सदा के लिए कैसे रह सकते हैं?" यह कहकर सरदार हो, हो करता हुआ खिलखिलाकर हँस पड़ा।

जब सरदार के मित्रों ने देखा कि वह स्वयं अपने आपपर हँस रहा है, तो वे उस पर हँसने के कारण बहुत शर्मिंदा हुए। उन्होंने सरदार से कहा, "सरदार, आप वाकई बहुत दिलदार हैं।"

शिक्षा — जो अपने पर हँस सकता है, वह कभी हँसी का पात्र नहीं बन सकता।

Moral — One who can laugh at oneself can never become an object of ridicule.


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1बहुत दिनों की बात है।This is a story from a long time ago.
2एक बहादुर सरदार था।There was a brave chieftain.
3उसने अनेक लड़ाइयाँ लड़ी थीं और उनमें अपनी असाधारण वीरता का परिचय दिया था।He had fought many battles and had demonstrated his extraordinary bravery in them.
4वह एक मँजा हुआ तलवारबाज और कलाबाज घुड़सवार था।He was a skilled swordsman and an acrobatic horseman.
5इतना ही नहीं, वह दिल का भी बहुत उदार था।Not only that, he was also very generous at heart.
6वह सदा गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता किया करता था।He always used to help the poor and needy people.
7असहाय लोगों की रक्षा करना वह अपना कर्तव्य समझता था।He considered it his duty to protect the helpless.
8लोग उसे सच्चे दिल से प्यार करते थे।People loved him from the bottom of their hearts.
9वे उसकी अच्छाइयों का गुणगान करते और उसका बहुत सम्मान करते थे।They would sing praises of his virtues and greatly respected him.
10पर इस सरदार के बारे में एक रहस्य की बात थी, जो किसी को मालूम नहीं थी।But there was a secret about this chieftain that nobody knew.
11यहाँ तक की उसके घनिष्ठ मित्रों तक को भी इसका पता नहीं था।Even his closest friends did not know about it.
12सरदार बिल्कुल गंजा था।The chieftain was completely bald.
13अपने गंजेपन को छिपाने के लिए वह बालों की टोपी पहना करता था।To hide his baldness, he used to wear a wig (hair cap).
14यह टोपी उसके सिर पर इस प्रकार बैठ जाती थी कि उसके गंजेपन के बारे में किसी को रंचमात्र भी शंका नहीं होती थी।This wig fit on his head in such a way that nobody had even the slightest suspicion about his baldness.
15एक बार सरदार अपने कुछ मित्रों के साथ जंगल में शिकार खेलने गया।Once the chieftain went hunting in the forest with some of his friends.
16वे अपने घोड़ों को सरपट दौड़ाते जा रहे थे कि तभी अकस्मात बड़े जोरो की आँधी आई और सरदार की बालों की टोपी उड़कर दूर जा गिरी।They were galloping their horses when suddenly a strong storm came and the chieftain's wig flew off and fell far away.
17सरदार के गंजेपन का रहस्य खुल गया।The secret of the chieftain's baldness was revealed.
18सरदार के मित्र उसकी गंजी खोपड़ी देखकर दंग रह गए।The chieftain's friends were astonished to see his bald head.
19उन्हें सपने में भी यह ख्याल नहीं था कि उनका हँसमुख सरदार गंजा है।They had not even dreamed that their cheerful chieftain was bald.
20वे ठठाकर हँस पड़े।They burst out laughing.
21उन्होंने कहा, "वाह, आपका सिर तो अंडे़ की तरह सफाचट है।"They said, "Wow, your head is as smooth as an egg."
22"आप हमेशा अपने आप को जवान साबित करते रहे और हमें बेवकूफ बनाते रहे!""You always kept trying to prove yourself young and kept fooling us!"
23"हाँ, मैं हमेशा अपना गंजापन छिपाने का प्रयास करता रहा।""Yes, I always kept trying to hide my baldness."
24"पर मुझे मालूम था कि एक दिन मेरा यह राज खुलकर रहेगा।""But I knew that one day this secret of mine would be revealed."
25"जब मेरे अपने बालों ने मेरा साथ नहीं दिया तो दूसरों के बाल मेरे सिरपर सदा के लिए कैसे रह सकते हैं?""When my own hair did not stay with me, how could someone else's hair stay on my head forever?"
26यह कहकर सरदार हो, हो करता हुआ खिलखिलाकर हँस पड़ा।Saying this, the chieftain burst into hearty laughter.
27जब सरदार के मित्रों ने देखा कि वह स्वयं अपने आपपर हँस रहा है, तो वे उस पर हँसने के कारण बहुत शर्मिंदा हुए।When the chieftain's friends saw that he was laughing at himself, they felt very ashamed for laughing at him.
28उन्होंने सरदार से कहा, "सरदार, आप वाकई बहुत दिलदार हैं।"They said to the chieftain, "Sardar, you are truly very big-hearted."

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
बहादुरbahāduradjectivebrave, courageous
सरदारsardārnounchieftain, leader
अनेकanekadjectivemany, numerous
लड़ाइयाँlaḍāiyā̃noun (f. pl.)battles, fights
असाधारणasādhāraṇadjectiveextraordinary, exceptional
वीरताvīratānoun (f.)bravery, valor
परिचयparichaynoun (m.)introduction, demonstration
तलवारबाजtalvārbāznoun (m.)swordsman
कलाबाजkalābāzadjectiveacrobatic
घुड़सवारghuḍsavārnoun (m.)horseman, rider
उदारudāradjectivegenerous, kind
जरूरतमंदzarūratmandadjectiveneedy, in need
सहायताsahāyatānoun (f.)help, assistance
असहायasahāyadjectivehelpless, defenseless
कर्तव्यkartavyanoun (m.)duty, obligation
गुणगानguṇgānnoun (m.)praise, singing of virtues
सम्मानsammānnoun (m.)respect, honor
रहस्यrahasyanoun (m.)secret, mystery
घनिष्ठghaniṣṭhadjectiveclose, intimate
गंजाganjāadjectivebald
शंकाśaṅkānoun (f.)doubt, suspicion
शिकारśikārnoun (m.)hunting, prey
अकस्मातakasmātadverbsuddenly, unexpectedly
आँधीā̃dhīnoun (f.)storm, windstorm
खोपड़ीkhopaḍīnoun (f.)skull, head
दंगdaṅgadjectiveastonished, amazed
सफाचटsafāchaṭadjectivecompletely clean, smooth
बेवकूफbevakūfadjectivefoolish, stupid
प्रयासprayāsnoun (m.)effort, attempt
शर्मिंदाśarmindāadjectiveashamed, embarrassed
दिलदारdildāradjectivebig-hearted, generous
खिलखिलाकरkhilkhilākaradverblaughing heartily
स्वयंsvayampronounoneself, self
पात्रpātranoun (m.)object, vessel, character

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved