टिड्डा और चींटी — The Grasshopper and the Ant

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: टिड्डा और चींटी — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

टिड्डा और चींटी — The Grasshopper and the Ant

गर्मियों के दिन थे। खुली धूप थी और मौसम साफ था। अनाज भी भरपूर था। ऐसे समय पर एक टिड्डा भरपेट खाना खाकर गीत गाने में मस्त था। उसने देखा, कुछ चींटियाँ खाने की सामग्री ले जा रही हैं। शायद वे भविष्य के लिए संग्रह कर रही थीं। चींटियों को देखकर वह हँसने लगा। उनमे से एक चींटी से उसकी दोस्ती थी। टिड्डे ने उस चींटी से कहा, "तुम सब कितनी लालची हो! इस खुशी के मौके पर भी काम कर रही हो! तरस आता है तुम पर!" चींटी ने जवाब दिया, "अरे भाई, हम लोग बरसात के लिए खाने की सामग्री एकत्र कर रही हैं।"

गर्मियों के बाद बरसात का मौसम शुरू हुआ। आकाश में बादल छा गए। खुली धूप जाती रही! अब टिड्डे के लिए भोजन जुटाना मुश्किल हो गया। आखिरकार उसके सामने भूखों मरने की समस्या खड़ी हो गई।

एक दिन टिड्डे ने अपनी दोस्त चींटी का दरवाजा खटखटाया। उसने कहा, "चींटी बहन कृपा कर मुझे कुछ खाने के लिए दो। मैं बहुत भूखा हूँ।" चींटी ने जवाब दिया, "गर्मी के दिनों में तो तुम गीत में मगन होकर इधर-उधर घूमते रहे, अब बरसात के मौसम में कही जाकर नाचो। तुम जैसे आलसी को मैं एक भी दाना नहीं दे सकती।" और उसने झट से दरवाजा बंद कर दिया।

शिक्षा — Today's savings are what help you tomorrow. Preparing during times of plenty protects you when hard times come.


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1गर्मियों के दिन थे।It was the days of summer.
2खुली धूप थी और मौसम साफ था।There was bright sunshine and the weather was clear.
3अनाज भी भरपूर था।Grain was also in abundance.
4ऐसे समय पर एक टिड्डा भरपेट खाना खाकर गीत गाने में मस्त था।At such a time, a grasshopper, having eaten his fill, was happily engrossed in singing songs.
5उसने देखा, कुछ चींटियाँ खाने की सामग्री ले जा रही हैं।He saw that some ants were carrying food supplies.
6शायद वे भविष्य के लिए संग्रह कर रही थीं।Perhaps they were storing it for the future.
7चींटियों को देखकर वह हँसने लगा।Looking at the ants, he began to laugh.
8उनमे से एक चींटी से उसकी दोस्ती थी।He had a friendship with one of those ants.
9टिड्डे ने उस चींटी से कहा, "तुम सब कितनी लालची हो!"The grasshopper said to that ant, "How greedy you all are!"
10"इस खुशी के मौके पर भी काम कर रही हो!""Even on this joyful occasion, you are working!"
11"तरस आता है तुम पर!""I feel pity for you!"
12चींटी ने जवाब दिया, "अरे भाई, हम लोग बरसात के लिए खाने की सामग्री एकत्र कर रही हैं।"The ant replied, "Oh brother, we are gathering food supplies for the rainy season."
13गर्मियों के बाद बरसात का मौसम शुरू हुआ।After the summer, the rainy season began.
14आकाश में बादल छा गए।Clouds covered the sky.
15खुली धूप जाती रही!The bright sunshine went away!
16अब टिड्डे के लिए भोजन जुटाना मुश्किल हो गया।Now it became difficult for the grasshopper to gather food.
17आखिरकार उसके सामने भूखों मरने की समस्या खड़ी हो गई।Eventually, he faced the problem of starving to death.
18एक दिन टिड्डे ने अपनी दोस्त चींटी का दरवाजा खटखटाया।One day the grasshopper knocked on his friend ant's door.
19उसने कहा, "चींटी बहन कृपा कर मुझे कुछ खाने के लिए दो।"He said, "Sister ant, please give me something to eat."
20"मैं बहुत भूखा हूँ।""I am very hungry."
21चींटी ने जवाब दिया, "गर्मी के दिनों में तो तुम गीत में मगन होकर इधर-उधर घूमते रहे, अब बरसात के मौसम में कही जाकर नाचो।"The ant replied, "In the summer days, you were absorbed in songs and wandered here and there; now, in the rainy season, go dance somewhere."
22"तुम जैसे आलसी को मैं एक भी दाना नहीं दे सकती।""I cannot give even a single grain to a lazy one like you."
23और उसने झट से दरवाजा बंद कर दिया।And she quickly shut the door.
24शिक्षा — आज की बचत ही कल काम आती है।Moral — Today's savings are what come in handy tomorrow.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
गर्मियोंgarmiyonnoun (oblique pl.)summer / summer days
धूपdhoopnoun (f.)sunshine
मौसमmausamnoun (m.)weather, season
अनाजanaajnoun (m.)grain, food grains
भरपूरbharpooradjectiveplentiful, abundant
टिड्डाtiddaanoun (m.)grasshopper
भरपेटbharpetadverbto one's fill, full-bellied
गीतgeetnoun (m.)song
मस्तmastadjectiveengrossed, carefree, happy
चींटीchīnṭīnoun (f.)ant
सामग्रीsaamagrīnoun (f.)material, supplies
भविष्यbhavishyanoun (m.)future
संग्रहsangrahnoun (m.)collection, storing
दोस्तीdostīnoun (f.)friendship
लालचीlaalchīadjectivegreedy
तरसtarasnoun (m.)pity, compassion
बरसातbarsaatnoun (f.)rainy season, rain
एकत्रekatraadjective / verb rootgathered; to collect
बादलbaadalnoun (m.)cloud
भोजनbhojannoun (m.)food, meal
दरवाजाdarwaazaanoun (m.)door
खटखटायाkhaṭkhaṭaayaaverb (past)knocked
मगनmaganadjectiveabsorbed, lost in
आलसीaalsīadjective / nounlazy (person)
दानाdaanaanoun (m.)grain, seed
बचतbachatnoun (f.)savings
शिक्षाshikshaanoun (f.)lesson, moral, education

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved