दो घड़े — The Two Pots

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: दो घड़े — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

दो घड़े — The Two Pots

Two Pots

एक बार एक नदी में जोरों की बाढ़ आई। तीन दिनों के बाद बाढ़ का जोर कुछ कम हुआ। बाढ़ के पानी में ढेरों चीजें बह रही थीं। उनमें एक ताँबे का घड़ा एवं एक मिट्टी का घड़ा भी था। ये दोनों घड़े अगल-बगल तैर रहे थे।

ताँबे के घड़े ने मिट्टी के घड़े से कहा, "अरे भाई, तुम तो नरम मिट्टी के बने हुए हो और बहुत नाजुक हो। अगर तुम चाहो, तो मेरे समीप आ जाओ। मेरे पास रहने से तुम सुरक्षित रहोगे।"

"मेरा इतना ख्याल रखने के लिए आपको धन्यवाद," मिट्टी का घड़ा बोला, "मैं आपके करीब आने की हिम्मत नहीं कर सकता। आप बहुत मजबूत और बलिष्ठ हैं। मैं ठहरा कमजोर और नाजुक। कहीं हम आपस में टकरा गए, तो मेरे टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगे। यदि आप सचमुच मेरे हितैषी हैं, तो कृपया मुझसे थोड़ा दूर ही रहिए।"

इतना कहकर मिट्टी का घड़ा तैरता हुआ ताँबे के घड़े से दूर चला गया।

शिक्षा — ताकतवर पड़ोसी से दूर रहने में ही भलाई है।


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक बार एक नदी में जोरों की बाढ़ आई।Once, a river was hit by a powerful flood.
2तीन दिनों के बाद बाढ़ का जोर कुछ कम हुआ।After three days, the force of the flood reduced a little.
3बाढ़ के पानी में ढेरों चीजें बह रही थीं।Many things were floating in the floodwater.
4उनमें एक ताँबे का घड़ा एवं एक मिट्टी का घड़ा भी था।Among them were a copper pot and a clay pot.
5ये दोनों घड़े अगल-बगल तैर रहे थे।These two pots were floating side by side.
6ताँबे के घड़े ने मिट्टी के घड़े से कहा, "अरे भाई, तुम तो नरम मिट्टी के बने हुए हो और बहुत नाजुक हो।"The copper pot said to the clay pot, "Hey brother, you are made of soft clay and are very delicate."
7"अगर तुम चाहो, तो मेरे समीप आ जाओ।""If you want, come close to me."
8"मेरे पास रहने से तुम सुरक्षित रहोगे।""Staying near me will keep you safe."
9"मेरा इतना ख्याल रखने के लिए आपको धन्यवाद," मिट्टी का घड़ा बोला।"Thank you for caring so much about me," the clay pot said.
10"मैं आपके करीब आने की हिम्मत नहीं कर सकता।""I cannot dare to come close to you."
11"आप बहुत मजबूत और बलिष्ठ हैं।""You are very strong and sturdy."
12"मैं ठहरा कमजोर और नाजुक।""I am weak and fragile."
13"कहीं हम आपस में टकरा गए, तो मेरे टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगे।""If we happen to collide, I will shatter into pieces."
14"यदि आप सचमुच मेरे हितैषी हैं, तो कृपया मुझसे थोड़ा दूर ही रहिए।""If you are truly my well-wisher, then please stay a little away from me."
15इतना कहकर मिट्टी का घड़ा तैरता हुआ ताँबे के घड़े से दूर चला गया।Saying this, the clay pot floated away from the copper pot.
16ताकतवर पड़ोसी से दूर रहने में ही भलाई है।It is wise to stay away from a powerful neighbor.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
नदीnadinounriver
बाढ़baadhnounflood
पानीpaaninounwater
चीजेंcheezeinnounthings/objects
ताँबाtaambanouncopper
घड़ाghadanounpot/vessel
मिट्टीmittinounclay/soil
नरमnaramadjectivesoft
नाजुकnaazukadjectivedelicate/fragile
समीपsameepadverbnear/close
सुरक्षितsurakshitadjectivesafe/protected
ख्यालkhyaalnouncare/thought
धन्यवादdhanyavaadnounthank you
हिम्मतhimmatnouncourage/dare
मजबूतmazbootadjectivestrong/firm
बलिष्ठbalishtadjectivesturdy/robust
कमजोरkamzoradjectiveweak
टकरानाtakraanaverbto collide/crash
टुकड़े-टुकड़ेtukde-tukdenounpieces/fragments
हितैषीhitaishinounwell-wisher
कृपयाkripyaadverbplease
तैरनाtairnaverbto float/swim
अगल-बगलagal-bagaladverbside by side
ताकतवरtaakatvaradjectivepowerful/strong
भलाईbhalainounwelfare/good

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved