खलाई पौधों से बात करती है। — Khalai Talks to Plants

LangFastPro Editorial Team's avatar
Lesson prepared byLangFastPro Editorial Team
More

कहानियों से हिंदी सीखें।

Section 1: Hindi Story

खलाई पौधों से बात करती है। — Khalai Talks to Plants

Khalai in a yellow dress talking to an orange tree with green fruit in a sunny garden.

Listen to the story0:00 / 0:00

यह खलाई है। यह सात साल की है। इसकी भाषा लुबुकुसु में इसके नाम का मतलब है, “एक अच्छा इंसान”।

खलाई सुबह उठकर संतरे के पेड़ से बात करती है और कहती है कि “ओ संतरे के पेड़ खूब बढ़ो और बड़े होकर हमें बहुत सारे पके हुए संतरे दो।”

खलाई पैदल चलकर स्कूल जाती है और रास्ते में घास से बात करते हुए प्यार से कहती है कि “घास, तुम और हरी-भरी हो जाओ और सूखना मत।”

खलाई जंगली फूलों के पास से गुजरती हुई उनसे कहती है कि “प्यारे-प्यारे फूलो, तुम हमेशा यूँ ही खिलते रहना ताकि मैं तुम्हें अपने बालों में लगा सकूँ।”

स्कूल में, खलाई आँगन के बीच में लगे पेड़ से बात करती है और उससे कहती है कि “ओ पेड़, कृपया अपनी टहनियाँ बड़ी करो ताकि हम तुम्हारी छाया तले बैठकर पढ़ सकें।”

खलाई अपने स्कूल के चारों ओर लगी बाड़ से बात करती है और कहती है कि तुम बहुत ताकतवर बनो और बुरे लोगों को अंदर आने से रोको।

जब खलाई स्कूल से वापस घर आयी, तब वह संतरे के पेड़ से मिली। “क्या तुम्हारे संतरे पक गए हैं?” खलाई ने पूछा।

“संतरे अभी भी हरे हैं,” खलाई ने आह भरते हुए कहा। “मैं तुमसे कल मिलूँगी संतरे के पेड़,” खलाई बोली। “शायद तब तुम्हारे पास मेरे लिए एक पका संतरा होगा!”

Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1यह खलाई है।This is Khalai.
2यह सात साल की है।She is seven years old.
3इसकी भाषा लुबुकुसु में इसके नाम का मतलब है, “एक अच्छा इंसान”।In her language, Lubukusu, her name means “a good person”.
4खलाई सुबह उठकर संतरे के पेड़ से बात करती है और कहती है कि “ओ संतरे के पेड़ खूब बढ़ो और बड़े होकर हमें बहुत सारे पके हुए संतरे दो।”Khalai gets up in the morning, talks to the orange tree and says, “Oh orange tree, grow well and, when you are big, give us plenty of ripe oranges.”
5खलाई पैदल चलकर स्कूल जाती है और रास्ते में घास से बात करते हुए प्यार से कहती है कि “घास, तुम और हरी-भरी हो जाओ और सूखना मत।”Khalai walks to school, and on the way she talks affectionately to the grass, saying, “Grass, become even greener and lusher, and do not dry out.”
6खलाई जंगली फूलों के पास से गुजरती हुई उनसे कहती है कि “प्यारे-प्यारे फूलो, तुम हमेशा यूँ ही खिलते रहना ताकि मैं तुम्हें अपने बालों में लगा सकूँ।”As Khalai passes the wildflowers, she says to them, “Lovely flowers, always keep blooming like this so that I can put you in my hair.”
7स्कूल में, खलाई आँगन के बीच में लगे पेड़ से बात करती है और उससे कहती है कि “ओ पेड़, कृपया अपनी टहनियाँ बड़ी करो ताकि हम तुम्हारी छाया तले बैठकर पढ़ सकें।”At school, Khalai talks to the tree growing in the middle of the courtyard and says, “Oh tree, please grow big branches so that we can sit and read beneath your shade.”
8खलाई अपने स्कूल के चारों ओर लगी बाड़ से बात करती है और कहती है कि तुम बहुत ताकतवर बनो और बुरे लोगों को अंदर आने से रोको।Khalai talks to the hedge all around her school and says that it should become very strong and stop bad people from coming inside.
9जब खलाई स्कूल से वापस घर आयी, तब वह संतरे के पेड़ से मिली।When Khalai came home from school, she went to see the orange tree.
10“क्या तुम्हारे संतरे पक गए हैं?” खलाई ने पूछा।“Have your oranges ripened?” Khalai asked.
11“संतरे अभी भी हरे हैं,” खलाई ने आह भरते हुए कहा।“The oranges are still green,” Khalai said with a sigh.
12“मैं तुमसे कल मिलूँगी संतरे के पेड़,” खलाई बोली।“I will meet you tomorrow, orange tree,” Khalai said.
13“शायद तब तुम्हारे पास मेरे लिए एक पका संतरा होगा!”“Perhaps then you will have a ripe orange for me!”

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
सातsaatNumberseven
भाषाbhaashaNounlanguage
मतलबmatlabNounmeaning
इंसानinsaanNounperson; human being
सुबहsubahNounmorning
संतरेsantreNounoranges
पेड़pedNountree
पैदलpaidalAdverbon foot
घासghaasNoungrass
जंगलीjangleeAdjectivewild
फूलोंphoolonNounflowers (oblique plural)
आँगनaanganNouncourtyard
टहनियाँtahniyaanNounbranches
छायाchhaayaNounshade
बाड़baadNounhedge; fence
ताकतवरtaakatvarAdjectivestrong
वापसvaapasAdverbback
पूछाpoochhaVerbasked
कलkalAdverbtomorrow, here
शायदshaayadAdverbperhaps

Source: खलाई पौधों से बात करती है। by Ursula Nafula, Hindi translation by Tanvi Sirari, on Storybooks Canada from African Storybook, CC BY 4.0. Hindi text preserved; fresh English translation, Roman reading help and learning notes by LangFastPro.

Related lessons