ज़ामा बहुत अच्छी है — Zama Is Great!

LangFastPro Editorial Team's avatar
Lesson prepared byLangFastPro Editorial Team
More

कहानियों से हिंदी सीखें।

Section 1: Hindi Story

ज़ामा बहुत अच्छी है — Zama Is Great!

Zama opens wooden shutters and lets the morning sunshine into her home.

Listen to the story0:00 / 0:00

मेरा छोटा भाई बहुत देर तक सोता है। मैं जल्दी उठती हूँ, क्योंकि मैं बहुत अच्छी हूँ।

मैं धूप को अंदर आने देती हूँ।

“तुम मेरी आँखों का तारा हो,” माँ कहती हैं।

मैं अपने आप नहा लेती हूँ, मुझे मदद की ज़रूरत नहीं है।

मैं ठंडे पानी और बदबूदार साबुन को सह लेती हूँ।

माँ याद दिलाती हैं, “दाँत साफ़ करना मत भूलना।” मैं जवाब देती हूँ, “मैं कभी नहीं भूलती।”

नहाने के बाद मैं दादा और दादी को प्रणाम करती हूँ।

फिर मैं कपड़े पहनती हूँ, “माँ मैं अब बड़ी हो गई हूँ,” मैंने कहा।

मैं अपने बटन बंद कर सकती हूँ और फ़ीते बाँध सकती हूँ।

और मैं अपने छोटे भाई को स्कूल की सारी बातें बताती हूँ।

मैं कक्षा में बहुत मेहनत करती हूँ।

मैं हर रोज़ ये सभी अच्छे काम करती हूँ। लेकिन मुझे खेलना और सिर्फ खेलना ही सबसे ज़्यादा पसंद है।

Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1मेरा छोटा भाई बहुत देर तक सोता है।My little brother sleeps until very late.
2मैं जल्दी उठती हूँ, क्योंकि मैं बहुत अच्छी हूँ।I get up early because I am very good.
3मैं धूप को अंदर आने देती हूँ।I let the sunshine come inside.
4“तुम मेरी आँखों का तारा हो,” माँ कहती हैं।“You are the apple of my eye,” Mum says.
5मैं अपने आप नहा लेती हूँ, मुझे मदद की ज़रूरत नहीं है।I bathe by myself; I do not need any help.
6मैं ठंडे पानी और बदबूदार साबुन को सह लेती हूँ।I put up with the cold water and the smelly soap.
7माँ याद दिलाती हैं, “दाँत साफ़ करना मत भूलना।”Mum reminds me, “Do not forget to clean your teeth.”
8मैं जवाब देती हूँ, “मैं कभी नहीं भूलती।”I reply, “I never forget.”
9नहाने के बाद मैं दादा और दादी को प्रणाम करती हूँ।After bathing, I greet Grandpa and Grandma respectfully.
10फिर मैं कपड़े पहनती हूँ, “माँ मैं अब बड़ी हो गई हूँ,” मैंने कहा।Then I put on my clothes. “Mum, I have grown up now,” I said.
11मैं अपने बटन बंद कर सकती हूँ और फ़ीते बाँध सकती हूँ।I can fasten my buttons and tie my shoelaces.
12और मैं अपने छोटे भाई को स्कूल की सारी बातें बताती हूँ।And I tell my little brother everything about school.
13मैं कक्षा में बहुत मेहनत करती हूँ।I work very hard in class.
14मैं हर रोज़ ये सभी अच्छे काम करती हूँ।I do all these good things every day.
15लेकिन मुझे खेलना और सिर्फ खेलना ही सबसे ज़्यादा पसंद है।But what I like most is playing, and nothing but playing.

Section 3: Vocabulary

“आँखों का तारा” किसी बहुत प्यारे व्यक्ति के लिए कहा जाता है। It means someone very dear, like “the apple of my eye.”

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
छोटा भाईchhotaa bhaaeeNoun phraselittle brother
जल्दीjaldeeAdverbearly; quickly
धूपdhoopNounsunshine
अंदरandarAdverbinside
आँखों का ताराaankhon kaa taaraaIdiomthe apple of someone's eye; a dearly loved person
मददmadadNounhelp
ज़रूरतzarooratNounneed
ठंडेthandeAdjective formcold
बदबूदारbadboodaarAdjectivesmelly
साबुनsaabunNounsoap
याद दिलाती हैंyaad dilaatee hainVerb phrasereminds (respectful form)
दाँतdaantNounteeth
जवाबjavaabNounanswer; reply
प्रणामpranaamNounrespectful greeting
कपड़ेkapdeNounclothes
फ़ीतेfeeteNounlaces
कक्षाkakshaaNounclass; classroom
मेहनतmehnatNounhard work
हर रोज़har rozAdverbial phraseevery day
पसंदpasandNounliking; preference

Source: ज़ामा बहुत अच्छी है, written by Michael Oguttu, Hindi translation by Tanvi Sirari, from African Storybook via Storybooks Canada, CC BY 3.0. English translation, English-letter reading help and learning notes by LangFastPro. New narration and original illustration created for this lesson.

Related lessons