बैल और मेढ़क — The Bull and the Frogs

कहानियों से हिंदी सीखें

Original article: बैल और मेढ़क — HindiKiBindi.com


Section 1: Hindi Story

बैल और मेढ़क — The Bull and the Frogs

एक बार एक तालाब के किनारे छोटे-छोटे मेढक खेल रहे थे। तभी वहाँ एक बैल पानी पीने के लिए आया। उसने पानी पीकर जोर से डकारा। बैल के डकारने की आवाज सुनकर सभी मेढक भयभीत हो गये। वे सरपट भागते हुए अपनी दादी माँ के पास पहुँचे।

दादी माँ ने अपने पोते से पूछा, "क्यों रे, क्या हुआ? तुम लोग घबराए हुए क्यों हो?"

छोटे मेढक ने कहा, "अरे दादी, अभी एक बहुत बड़ा जानवर तालाब में पानी पीने आया था। उसकी आवाज बहुत ही तेज और भयंकर थी।"

दादी माँ ने पूछा, "कितना बड़ा था वह जानवर?" नन्हे मेढक ने जवाब दिया, "अरे, बहुत ही बड़ा था वह।" दादी माँ ने अपने चारो पैर फैलाकर और गाल फुलाकर कहा, "वह इतना बड़ा था, क्या?"

छोटे मेढक ने कहा, "अरे नहीं दादी, वह इससे भी बहुत बड़ा था।" दादी माँ ने फिर गाल और पेट फुलाकर कहा, "इससे बड़ा तो नहीं होगा। है ना!"

नन्हे मेढक ने जवाब दिया, "नहीं दादी, वह इससे भी बहुत बहुत बड़ा था।" दादी माँ ने अपने शरीर को और फुलाया। इस प्रकार वह अपने शरीर को फुलाती गई। आखिरकार उसका पेट फट गया और वह मर गई।

शिक्षा — खोखला अभिमान विनाश का कारण होता है। (Empty pride leads to destruction.)


Section 2: Sentence-by-Sentence Translation

#Hindi (हिंदी)English Translation
1एक बार एक तालाब के किनारे छोटे-छोटे मेढक खेल रहे थे।Once upon a time, some little frogs were playing on the bank of a pond.
2तभी वहाँ एक बैल पानी पीने के लिए आया।Just then, a bull came there to drink water.
3उसने पानी पीकर जोर से डकारा।After drinking the water, he belched loudly.
4बैल के डकारने की आवाज सुनकर सभी मेढक भयभीत हो गये।Hearing the sound of the bull's belch, all the frogs became frightened.
5वे सरपट भागते हुए अपनी दादी माँ के पास पहुँचे।They ran swiftly and reached their grandmother.
6दादी माँ ने अपने पोते से पूछा, "क्यों रे, क्या हुआ? तुम लोग घबराए हुए क्यों हो?"The grandmother asked her grandchildren, "Hey, what happened? Why are you all so scared?"
7छोटे मेढक ने कहा, "अरे दादी, अभी एक बहुत बड़ा जानवर तालाब में पानी पीने आया था।"The little frog said, "Oh Grandma, just now a very big animal came to the pond to drink water."
8"उसकी आवाज बहुत ही तेज और भयंकर थी।""His voice was very loud and terrifying."
9दादी माँ ने पूछा, "कितना बड़ा था वह जानवर?"The grandmother asked, "How big was that animal?"
10नन्हे मेढक ने जवाब दिया, "अरे, बहुत ही बड़ा था वह।"The little frog replied, "Oh, he was very big indeed."
11दादी माँ ने अपने चारो पैर फैलाकर और गाल फुलाकर कहा, "वह इतना बड़ा था, क्या?"The grandmother spread her four legs, puffed up her cheeks and said, "Was he this big?"
12छोटे मेढक ने कहा, "अरे नहीं दादी, वह इससे भी बहुत बड़ा था।"The little frog said, "Oh no Grandma, he was much bigger than this."
13दादी माँ ने फिर गाल और पेट फुलाकर कहा, "इससे बड़ा तो नहीं होगा। है ना!"The grandmother again puffed up her cheeks and stomach and said, "He couldn't be bigger than this. Right?"
14नन्हे मेढक ने जवाब दिया, "नहीं दादी, वह इससे भी बहुत बहुत बड़ा था।"The little frog replied, "No Grandma, he was much, much bigger than this."
15दादी माँ ने अपने शरीर को और फुलाया।The grandmother puffed up her body even more.
16इस प्रकार वह अपने शरीर को फुलाती गई।In this way, she kept inflating her body.
17आखिरकार उसका पेट फट गया और वह मर गई।Finally, her stomach burst and she died.
18शिक्षा — खोखला अभिमान विनाश का कारण होता है।Moral — Empty pride leads to destruction.

Section 3: Vocabulary

HindiTransliterationPart of SpeechEnglish Meaning
बैलbailnoun (m)bull, ox
मेढ़कmeḍhaknoun (m)frog
तालाबtālābnoun (m)pond
किनाराkinārānoun (m)bank, edge, shore
पानीpānīnoun (m)water
डकारनाḍakārnāverbto belch
आवाजāvāznoun (f)sound, voice
भयभीतbhayabhītadjectivefrightened, terrified
सरपटsarpaṭadverbswiftly, at full speed
दादी माँdādī mā̃noun (f)paternal grandmother
पोताpotānoun (m)grandson, grandchild
घबरानाghabarānāverbto be worried, to panic
जानवरjānvarnoun (m)animal
भयंकरbhayaṅkaradjectiveterrible, dreadful
नन्हाnanhāadjectivetiny, little
जवाबjavābnoun (m)answer, reply
फैलानाphailānāverbto spread, to extend
गालgālnoun (m)cheek
फुलानाphulānāverbto inflate, to puff up
शरीरśarīrnoun (m)body
पेटpeṭnoun (m)stomach, belly
फटनाphaṭnāverbto burst, to tear
मरनाmarnāverbto die
शिक्षाśikṣānoun (f)lesson, moral, teaching
खोखलाkhokhlāadjectivehollow, empty
अभिमानabhimānnoun (m)pride, arrogance
विनाशvināśnoun (m)destruction, ruin
कारणkāraṇnoun (m)reason, cause

Copyright © 2026 LangFastPro - All rights reserved